रांची: मंगलवार की रात इंडिगो की फ्लाईट में एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई. यह फ्लाईट मुंबई से रांची के लिए उड़ान पर थी. इस दौरान एक यात्री को खून की उलटी हो रही थी । इस यात्री का नाम देवानंद तिवारी था, जिनकी उर्म 62 वर्ष थी।
यात्रा के दौरान ही देवानंद तिवारी को स्वास्थ्य स्थिति खराब हो गई और उन्हें खून की उल्टी की समस्या हुई। इसके परिणामस्वरूप, उड़ान को नागपुर एयरपोर्ट पर अपातकालीन रूप से लैंड कराना पड़ा।
तत्काल उपचार की आवश्यकता के चलते देवानंद तिवारी को नागपुर में स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश उनकी स्थिति और भी बिगड़ गई। उनके इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।
Mishap Averted :पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग