Tandwa Firing Case: कोल माइंस कार्यालय पर फायरिंग के 24 घंटे में दो गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक अपराधी घायल

 चतरा के टंडवा में कोल माइंस कार्यालय पर फायरिंग मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को रांची से गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में एक घायल हुआ।


Tandwa Firing Case टंडवा: उड़सू मोड़ स्थित सुशी चंद्रगुप्त कोल माइंस प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय पर 23 अगस्त को हुई फायरिंग के मामले में टंडवा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों विकास कुमार सिंह और स्वराज ठाकुर को रांची से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को रांची एयरपोर्ट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार विकास कुमार सिंह कुख्यात अपराधी राहुल दुबे के गिरोह से जुड़ा बताया जा रहा है।

Tandwa Firing Case:पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ विकास

एसपी अनिमेष नैथानी ने मंगलवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि फायरिंग की घटना के बाद एसडीपीओ टंडवा प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान विकास कुमार सिंह की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। विकास ने पुलिस टीम पर दो बार फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने तीन गोलियां चलाईं। इस दौरान विकास घायल हो गया।

गिरफ्तार विकास सिंह के पिता का नाम विजय सिंह बताया गया है और वह सचिवालय कॉलोनी, डोरंडा का निवासी है। वहीं दूसरे आरोपी स्वराज ठाकुर के पिता का नाम वीरेंद्र ठाकुर है और वह असधी, कटकमसांडी, हजारीबाग का रहने वाला बताया गया है।


Key Highlights

  • टंडवा के कोल माइंस कार्यालय पर 23 अगस्त को हुई थी फायरिंग

  • पुलिस ने 24 घंटे के अंदर रांची से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

  • पुलिस मुठभेड़ में आरोपी विकास कुमार सिंह घायल हुआ

  • विकास के कुख्यात राहुल दुबे गिरोह से जुड़े होने की जानकारी

  • फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए


Tandwa Firing Case:फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

फायरिंग की घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले में फायरिंग के पीछे के कारण और अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

छापेमारी अभियान में एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार, टंडवा थाना प्रभारी पप्पू शर्मा, पिपरवार थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा, एसआई प्रभात कुमार, अमित कुमार, संदीप कुमार और पुलिस जवान शामिल थे।

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...