श्रीनगर में आतंकियों व सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

श्रीनगर : श्रीनगर शहर के जकुरा इलाके में शनिवार अहले सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों की मुठभेड़ हो गई जिसमें दो आतंकियों का सफाया कर दिया गया. मारे गए ये आतंकी लश्कर- ए-तैयबा और टीआरएफ के सदस्य थे. इनके पास से तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने दो पिस्टल और कई अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है.

वहीं मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान इखलाक हाजम के तौर पर हुई है. वह अनंतनाग के हसनपोरा में एचसी अली मोहम्मद की हालिया हत्या में भी शामिल था.

जम्मू कश्मीर में आतंकियो के खिलाफ चल रहा अभियान तेजी से जारी है ताकि घाटी में शांति व्यवस्था बनी रह सके. हाल ही में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद अब तक 439 आतंकवादी ढेर किए जा चुके हैं. इस समयावधि में केंद्र शासित प्रदेश में 541 आतंकवादी घटनाएं दर्ज की गई.

गृह राज्य मंत्री ने बताया ‘इन घटनाओं के दौरान, किसी भी महत्वपूर्ण सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ है. हालांकि, लगभग 5.3 करोड़ रुपये की निजी संपत्ति के नुकसान का आंकलन है.’ इसके अलावा गृह राज्य मंत्री ने राज्यसभा को बताया कि गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत देश में 42 आतंकवादी संगठनों को पहली अनुसूची में सूचीबद्ध हैं.

वहीं बीते 3 फरवरी को ही उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा ज़िले में पुलिस और सेना ने लश्कर के एक आतंकी को गिरफ्तार किया था. आतंकी के कब्जे से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए थे. गिरफ्तारी बांदीपोरा के चंदरगीर हाजिन इलाके से की गयी है. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसने अपनी पहचान शब्बीर अहमद डार के रूप में बताई.

Bihar Cooperative Bank Loan: कृषि, डेयरी और ग्रामीण उद्योगों के लिए...

Bihar Cooperative Bank Loan: बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, पटना की 77वीं वार्षिक आम बैठक सोमवार, 21 सितंबर 2026 को आयोजित की गई। बैठक...

Bihar Building Bye-Laws 2026: भवन निर्माण की प्रक्रियाएं होंगी सरल और...

Bihar Building Bye-Laws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 के प्रारूप को अधिक सरल, पारदर्शी और जनोपयोगी बनाने के उद्देश्य से उच्चस्तरीय मंत्रियों के समूह यानी Group...

Bihar Vigilance Department: बिहार में Zero Tolerance Policy को धार, निगरानी...

Bihar Vigilance Department: बिहार में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए निगरानी विभाग ने अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को और प्रभावी बनाने की दिशा में...