पुलिस ने 24 घंटे में 2 चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का सारा सामान बरामद

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिले में गुरुवार की देर रात्रि कुछ चोरों के द्वारा नगर पंचायत वार्ड नंबर-17 मैदान स्थित मध्य विद्यालय मैदान से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। प्रभारी प्रधानाध्यापक के द्वारा अज्ञात चोरों के विरुद्ध सुरसंड थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। सुरसंड थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस अवर निरीक्षक प्रीति भारती ने सशस्त्र बलों के साथ नगर पंचायत वार्ड नंबर-17 मैदान से दो व्यक्ति को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार युवक के पास से चोरी का सामान बरामद

गिरफ्तार दोनों युवक के पास से विद्यालय में हुए चोरी के एक स्मार्ट टीवी, तीन एलईडी बल्ब, चार सेलिंग फैन, इलेक्ट्रिक मोटर पंप सेट, एमप्लीफायर, एक माइक और 35 किलो डिलीवरी पाइप को बरामद किया है। गिरफ्तार युवक का पहचान सीतामढ़ी जिला के सुरसंड थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रवण कुमार चौधरी और राम विश्वास मंडल के रूप में की गई है। दोनों चोरों को न्यायायिक हिरासत सीतामढ़ी भेज दिया गया है। इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष महोदय के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई।

यह भी पढ़े : ट्रेन से कटकर पिता की दर्दनाक मौत, पुत्र गंभीर रूप से घायल

यह भी देखें :

अमित कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...