ट्रैक्टर के चपेट में आने से 3 युवक की दर्दनाक मौत, टहलने के दौरान हुई घटना

औरंगाबाद : औरंगाबाद में नबीनगर बारून मुख्य पथ पर जोगाबांध गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर द्वारा बाइक में जोरदार टक्कर मार दिए जाने से एक ही गांव के तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो की मौत नबीनगर रेफरल अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर किए जाने के बाद रास्ते में हो गई।

मृतकों की पहचान नबीनगर थाना क्षेत्र के महुअरी गांव निवासी चंदन चौहान (15 साल), अजित चौहान (16 साल) एवं आदित्य चौहान (17 साल) के रूप में की गई है। चंदन और अजित अपने माता-पिता के इकलौते संतान थे। दोनों की मौत से दोनों के घरो का चिराग बुझ गया है। हादसे के बाद मौके पर आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जामकर हंगामा करने लगे।

मौके पर पहुंची नबीनगर थाना की पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर सड़क जाम हटवाया। जाम हटवाने के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे मे लेते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...