पटना: रांची में इंडिया गठबंधन के रैली में हुए हंगामा पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी चुटकी ली और कहा कि कहा यह तो होना ही था। जिनका हिडेन एजेंडा हो और अपवित्र गठबंधन हो तो इस तरह की बातें होंगे ही। जाँच एजेंसियो को भाजपा का जमाई बताने पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा तेजस्वी यादव जिस प्रकार की भाषा प्रयोग कर रहे हैं यह राजनीति का दुर्भाग्य है। सीबीआई ईडी और इनकम टैक्स को भाजपा का जमाई कह् रहे हैं।
Highlights
अरे वह मां भारती का संतान है और यह संविधान हमारी माता के रूप में है। माता के यह पुत्र संवैधानिक संस्था अगर इस पर मजाक कर रहे हो और इस तरह की शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हो तो तुम्हारे गिरती मानसिकता का परिचायक है। जो नाजायज औलाद है, आतंकवादी, उग्रवादी और भ्रष्टाचारी यह तुम्हारे यार हैं। तुम्हारे माता-पिता के किए हुए काम बिहार को बर्बाद करने के लिए है और बिहार की गाढ़ी कमाई को लूटने का काम किया है।
अगर मां भारती की संतान जांच कर रहा है तो न्यायालय इसका जजमेंट दे रहा है। यह माननीय न्यायालय पर यह कमेंट है और ऐसी मानसिकता के लोगों के ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए। यह विकृत मानसिकता है। हताशा और निराशा में दिया हुआ बयान है। बिहार की जनता ऐसे काम करने वाले लोगों से बिहार को मुक्त करेगी। अब बिहार में पारिवारिक भ्रष्टाचारी परिवारवादी की जमींदारी नहीं चलेगी। लोकतंत्र की जननी भूमि है जनता का विश्वास जीतकर आएगा वह राजा का पुत्र होगा रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होगा।
पटना से विवेक पांडेय की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- रांची में INDIA गठबंधन की रैली में झड़प पर चिराग का तंज, हमेशा से चल रहा है झड़प