यूपी में मौसम ने लिया यू-टर्न, लखनऊ समेत कई जिलों में बूंदाबांदी

डिजिटल डेस्क। यूपी में मौसम ने लिया यू-टर्न, लखनऊ समेत कई जिलों में बूंदाबांदी। जारी ठंड के मौसम  में भारतीय मौसम विभाग की ओर जारी अलर्ट रविवार को सही होता दिखा है। यूपी में मौसम ने तेजी से यू-टर्न लिया है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी जारी की थी।

यूपी की राजधानी लखनऊ में रात से ही बादल छाए हुए थे। सुबह वहां घने बादलों के बीच बारिश शुरू हो गई। राजधानी लखनऊ के अलावा यूपी में लखनऊ से सटे अवध के अन्य जिलों में भी बारिश हो रही है।

यूपी के अयोध्या में तेजी से गिरा तापमान तो बढ़ी गलन…

इस बीच यूपी में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। लगातार दूसरे दिन भी प्रदेश में सबसे ठंडा जिला अयोध्या रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम चार रिकॉर्ड किया गया। यह अलग बात रही कि दिन भर धूप निकले रहने के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा 22 पर पहुंच गया। हाल के कुछ दिनों में यह सर्वाधिक रहा।

बीते शनिवार को सुबह ही धूप निकल आई। कोहरे का भी प्रभाव देखने को नहीं मिला। ऐसे में पूरे दिन ठंड से लोगों को काफी राहत मिली। हवा की गति भी काफी कम 0.5 किमी प्रति घंटे और दिशा उत्तरी-पूर्वी रही। पूर्वानुमान के अनुसार दोपहर के बाद भी आसमान पर बादल नहीं छाए। इसके विपरीत रात काफी ठंडी रही।

सांकेतिक तस्वीर।
सांकेतिक तस्वीर।

यूपी के कई जिलों में बदले मौसमी मिजाज के चलते बारिश का अनुमान…

भारतीय मौसम विभाग की मानें तो यूपी में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते पूरे प्रदेश में मौसम में बदलाव हुआ है। कुछ जिलों में बिजली कड़कने के साथ बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। संक्राति के आसपास से मौसम के साफ हो जाने की उम्मीद है।

पश्चिमी हिमालयी राज्यों में चोटियों पर बर्फबारी और दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश से ठंड और बढ़ गई है।  पहाड़ों पर आज भी हिमपात व मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर के 20 राज्यों में अगले 2-5 दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। 14 जनवरी की रात से ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है और इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 15-17 जनवरी तक बारिश- बर्फबारी और राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान व उत्तराखंड में भी 12-16 जनवरी के बीच कोहरा छाए रहने की संभावना है।

कोहरे में ट्रेन संचालन के बाधित होने की सांकेतिक तस्वीर।
कोहरे में ट्रेन संचालन के बाधित होने की सांकेतिक तस्वीर।

घने कोहरे की बिछी चादर के चलते दिल्ली से बिहार के बीच की कई ट्रेनें घंटों लेट…

इस बीच दिल्ली में कंपकंपाने वाली सर्दी हो रही है। जहां बारिश के बाद ठिठुरन और बढ़ गई है, वहीं, कोहरे की वजह से दिल्ली से बिहार और यूपी जाने वाली कई ट्रेनें लेट चल रही हैं। इन ट्रेनों में राजधानी एक्सप्रेस और तेजस जैसी ट्रेनें भी शामिल हैं। विजिबिलिटी कम होने की वजह से कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है और लेट हो रही हैं। कई ट्रेन 3 से 4 घंटे लेट हो रही हैं।

इसके साथ ही कुछ ट्रेनें तो ऐसी भी हैं, जो शुक्रवार को काफी लेट हुई और उसके बाद अभी तक नहीं चली। कुछ 3 घंटे से ज्यादा तो वहीं कुछ ट्रेनें एक या दो घंटे लेट हैं। इनमें दिल्ली से पटना जाने वाली कई ट्रेनें शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली से जाने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से पटना राजेंद्र नगर स्टेशन पहुंचेगी।

आनंद विहार से जोगबनी जाने वाली गाड़ी संख्या 12310, सीमांचल एक्सप्रेस (Seemanchal Express) आज अपने निर्धारित समय से 3 घंटा 30 मिनट की देरी से चल रही है। ये ट्रेन 7 बजकर 50 मिनट पर न पहुंचकर शाम को साढ़े बजे करीब जोगबनी पहुंचेगी। आनंद विहार से कामाख्या जाने वाली 12506  नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस भी चार घंटे लेट है जबकि 12392 श्रमजीवी लगभग आधे घंटे है। इसलिए आनंद विहार से चलने वाली ये ट्रेन साढ़े 10 की जगह 11 बजे राजगिरी पहुंचेगी।

साथ ही नई दिल्ली से राजेंद्र नगर, पटना जाने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस  भी 2 घंटा 15 मिनट लेट है। पुरानी दिल्ली से जाने वाली गाड़ी संख्या 15657 ब्रह्मपुत्र मेल डेढ़ घंटा लेट कामाख्या पहुंचेगी। इसके साथ ही नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली ट्रेन  गरीब रथ भी अपने निर्धारित समय से 4 घंटे 46 मिनट की देरी चल रही है। नई दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस ( तकरीबन आधे घंटे लेट है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates