नीतीश कुमार क्या से क्या हो गए देखते-देखते !

दनियांवा (पटना) : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीच में तबीयत खराब होने के बाद लगातार लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने आज पटना जिला के दनियांवा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। बता दें कि दनियांवा पटना साहिब में आता है। यहां से एनडीए के उम्मीदवार व बीजेपी के सांसद रविशंकर प्रसाद दूसरी बार चुनावी मैदान में हैं। सीएम के साथ मंच पर राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा भी मौजूद थे। रैली को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार की आज एक बार फिर जुबान फिसल गई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कहा कि उन्हें तीसरी बार सीएम बनाएंगे लेकिन कुछ देर बाद ही कहा कि वह तो प्रधानमंत्री हैं हीं और आगे भी रहबे करेंगे।

GOAL Logo page 0001 24 22Scope News

 

आपको बता दें कि नीतीश कुमार पिछले कुछ महीनों से अजीबो-गरीब बयान देकर सुर्खियों में रह रहे हैं। शुरुआत के चुनाव प्रचार के दौरान ही यह कह दिया था कि इस बार नरेंद्र मोदी चार हजार पार कर जाएंगे। प्रधानमंत्री ने यह नारा दिया था कि इस बार एनडीए चार सौ और बीजेपी 370 पार। नीतीश कुमार के इस तरह के बयान से विरोधियों को बने बनाए मसाला मिल जा रहा है। लग रहा है कि नीतीश कुमार पूरी तरह से स्वस्थ नहीं दिखाई दे रहे हैं।

नीतीश कुमार दनियांवा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हम पटना साहिब से पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनडीए के उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद के लिए चुनाव प्रचार करने आए हैं। उन्होंने कहा कि रविशंकर प्रसाद को भारी से भारी बहुमत से जीत दिलाइये और बिहार की 40 की 40 सीट जीत दर्ज किजिए और देश भर में 400 से ज्यादा सीट एनडीए जीते। सीएम नीतीश कुमार जैसे ही कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे तो मंच पर मौजूद रविंशर प्रसाद ने कहा कि वह प्रधानमंत्री हैं। इस पर नीतीश कुमार ने बात को पलटते हुए कहा कि वह तो प्रधानमंत्री हैं ही। मंच पर मौजूद सभी लोग इस बात पर हंसने लगे।

यह भी पढ़े : नीतीश ने कहा- एक बार फिर चंद्रेश्वर चंद्रवंशी को बनाइये सांसद

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...