नई दिल्ली : प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ में हुई 36 मौतों को अभी 19 दिन ही बीते थे कि शनिवार रात 9:30 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुंभ यात्रियों की भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। इस हादसे में अभी तक 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। एलएनजेपी अस्पताल ने मृतकों की पुष्टि की है, जिसमें 10 महिलाएं, तीन बच्चे और दो पुरुष शामिल हैं। इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख व्यक्त किया है।
Highlights
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई भगदड़ की भयावहता
उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि स्टेशन पर भारी भीड़ के कारण कुछ यात्री एक-दूसरे को धक्का देने लगे, जिससे भगदड़ मच गई। हालांकि, उन्होंने मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की। वहीं, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौके पर पहुंच गए और हालात नियंत्रण में होने का दावा किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
यह भी देखें :
नई दिल्ली में भगदड़ में बिहार के 11 लोगों की मौत
आपको बता दें कि कल यानी शनिवार की रात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुई भगदड़ में बिहार के 11 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें नवादा की शांति देवी और पूजा कुमारी, बक्सर के आशा देवी, सारण के पूनम देवी, पटना के ललिता देवी, मुजफ्फरपुर के सुरुचि, समस्तीपुर के कृष्णा देवी और विजय शाह की मौत जबकि वैशाली के नीरज कुमार की मौत इस घटना में हुई है।
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लोगों की हुई मृत्यु अत्यंत दुखद – मुख्यमंत्री नीतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लोगों की हुई मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री नीतीश ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में बिहार के रहने वाले मृतकों के आश्रितों को दो लाख रुपए अनुग्रह अनुदान एवं घायलों को 50 हजार रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
यह भी पढ़े : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ : 15 की मौत, 25 घायल, प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बनी हादसे की वजह
महीप राज की रिपोर्ट