खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने खादी के कपड़ो पर आकर्षक छूट देकर मनाई गांधी जयंती

कोडरमाः खादी के बने कपड़ों पर आकर्षक छूट देकर कोडरमा में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड गांधी जयंती मना रहा है। झुमरी तिलैया स्थित खादी ग्रामोद्योग के शोरूम में भी धूमधाम से गांधी जयंती कार्यक्रम आयोजित की गई। इस मौके पर विधायक डॉ नीरा यादव ने ग्रामोद्योग के शोरूम पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तस्वीरों पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए लोगों को गांधी जयंती की बधाई दी।

आज से खादी के रेडीमेड कपड़ों पर 25 प्रतिशत और खादी के कटपीस कपड़ों पर 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। आज से गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर खादी कपड़ों पर यह छूट शुरू हुई और जनवरी तक जारी रहेगी। गांधी जी की तस्वीरों पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद विधायक डॉ नीरा यादव ने भी खादी के द्वारा दिए जा रहे आकर्षक छूट का लाभ उठाया और अपने लिए खादी की साड़ियां खरीदी।

विधायक डॉ नीरा यादव ने की खरीदारी

इस मौके पर आमलोगों ने भी भादी के वस्त्रो की खरीदारी की। विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि खादी का क्रेज लगातार बढ़ रहा है और अब यह लोगों के फैशन में शुमार हो गया है। युवा भी खादी के वस्त्र पहनकर खुश महसूस कर रहे हैं। वहीं जिले के मशहूर चर्म रोग विशेषज्ञ डाॅ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि गांधी का जीवन सादगी से भरा था।

आज युवाओं को गांधी जी के आदर्श को अपनाने की आवश्यकता है, ताकि समाज में समरसता बनी रहे। वहीं खादी ग्रामोद्योग के मैनेजर हरिहर शर्मा ने बताया कि खादी का क्रेज सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। स्वतंत्रता आंदोलन के समय से ही स्वदेशी अपनाने की भावना जागृत हुई थी जो आज भी जारी है।

रिपोर्टः कुमार अमित

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...