घात लगाए अपराधियों ने एक शिक्षक को गोली मारकर किया घायल

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के समदा गांव स्थित पोखर के समीप घात लगाए अपराधियों ने एक शिक्षक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली मारने के बाद अपराधियों ने शिक्षक के उपर चाकू से भी कई वार किया है। घायल शिक्षक गोविंदगंज थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बरई टोला निवासी राजकुमार सिंह (48) है। जो मोतिहारी स्थित हवाई अड्डा मुहल्ला में रहते है। वे प्रतिदिन बाइक से घोड़ासहन थाना क्षेत्र के भेलवा हाई स्कूल जाते आते है। वे उक्त स्कूल में 2014 से सामाजिक विज्ञान शिक्षक के पद पर पदस्थापित है।

बताया जा रहा है कि शिक्षक रोज की तरह बुधवार की सुबह अपने आवास से स्कूल जा रहे थे। इसी बीच समदा पोखर के समीप घात लगाए अपराधियों ने शिक्षक को घेर कर गोली मार दी। गोली शिक्षक के पेट में बाएं ओर लगी है। जब वे गिर गए तब अपराधियों ने ताबड़तोड़ चाकू से गोद कर जख्मी कर दिया। इसके बाद अपराधी भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची चिरैया पुलिस ने घायल शिक्षक को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया है। इसकी सूचना पर सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुमार व थानाध्यक्ष सुनील कुमार मौके पर पहुंचकर मामले की जांच किया।

घायल शिक्षक की दो पुत्री है। जिसमें एक बिहार पुलिस की सिपाही है। उसकी तैनाती बक्सर में है। घटना के बाद जिले के शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि घटना की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है। शीघ्र ही अपराधी पकड़ लिए जाएंगे।

राजीव रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोनहारा घाट...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित श्मशान घाट पर शवदाह की वैकल्पिक व्यवस्था...

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...