बारात के दौरान हर्ष फायरिंग, बालक को पंजरी में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

आरा : भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के देकुड़ा गांव में मंगलवार की रात बारात में नाच के दौरान एक व्यक्ति द्वारा हर्ष फायरिंग कर दी गई। जिसमें फायरिंग के दौरान सीतामढ़ी निवासी एक बालक व दूल्हे के भतीजे को गोली लग गई। जख्मी बालक को गोली बाएं साइड पंजरी में लगी है। गोली लगते ही वह खून से लतपथ जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद परिजन द्वारा उसे आनन-फानन में इलाज के लिए चरपोखरी पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जख्मी बालक सीतामढ़ी जिला के नानपुर थाना क्षेत्र के बुधनगरा देवढ़ी गांव निवासी रंजीत महाराज का 11 वर्ष के पुत्र सक्षम बाबू है एवं वह पांचवी कक्षा का छात्र है। वहीं फायरिंग करने के बाद जब आरोपी व्यक्ति अपना स्कॉर्पियो लेकर भाग रहा था। तभी जख्मी बालक के बड़े भाई ऋतुराज बाबू ने उसे पकड़ना चाहा तो भागने के दौरान उसने स्कॉर्पियो से उसे भी धक्का मार दिया और मौके से स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया। जिससे वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे भी इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharia Bad Road Protest: झरिया की जर्जर मुख्य सड़क पर लोगों...

Jharia Bad Road Protest: झरिया शहर की मुख्य सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश अब अनोखे विरोध प्रदर्शन के रूप में...

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बाढ़ के बीच राहत शिविर पहुंचे...

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बिहार में मानसूनी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोनहारा घाट...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित श्मशान घाट पर शवदाह की वैकल्पिक व्यवस्था...