पीएचडी (PHD) की बची सीटों पर फिर से ली जायेगी परीक्षा

रांची: रांची विव पीएचडी (PHD) की प्रवेश परीक्षा एक बार फिर से लेगा.

पीएचडी (PHD) में बची हुई 429 सीटों के अलावा अन्य विभागाें के द्वारा उपलब्ध करायी गयी सीटों पी जनवरी में यह परीक्षा ली जायेगी इसके अलावा परीक्षा शुल्क में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी को वापस लिया जायेगा.

परीक्षा शुल्क 600 रुपये की जगह 500 लिये जायेंगे. इस पर अभाविप के सदस्यों तथा कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा के बीच हुई वार्ता में सहमति बनी है.

यह भी सहमति बनी कि आउटसोर्सिंग कंपनी से काम लेने के मामले में 10 दिनों में अधिकारियों के साथ बैठक कर छात्र हित में निर्णय लिया जायेगा.

कॉलेजों में खेल विभाग को दुरुस्त किया जायेगा  कुलपति ने वार्ता यह भी आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची बनाकर हटाया जायेगा तथा रिक्त स्थानों पर 48 घंटे में विज्ञापन निकाल कर भरने की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

परिषद के सदस्यो के आग्रह पर मांडर कॉलेज के पाचार्य  पर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा वार्ता के क्रम में खेल गतिविधि को बढ़ाने के लिए कुलपति ने का कि डेढ़ लाख रूपये तक सभी कॉलेजों के प्रायर्य खेल सामग्री खरीद सकते है.

 

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...