महिलाओंं को 60 की जगह 50 वर्ष में ही मिलेगा पेंशन-झारखंड कैबिनेट

325
Advertisment

रांचीः झारखंड कैबिनेट की बैठक आज राजधानी रांची स्थित झारखंड मंत्रालय भवन में हुई। इस बैठक में कुल 25 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। बैठक में केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 19 सड़क और 12 पुल के निर्माण के लिए राज्यांश के लिए राशि की स्वीकृति मिली।

Advertisment

गर्भवती महिलाओं के लिए 1500 करोड़

झारखंड विमेंस हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन में हुए खर्च को लेकर 4 करोड़ रुपए की स्वीकृति। गर्भवती महिलाओं को मातृ किट वितरण के लिए योजना की स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें 1500 करोड़ की लागत आएगा। इस योजना से 6 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें-बंद घर से लाखो की डकैती

झारखंड सरकार के सभी कर्मियों को गृह निर्माण के लिए पहले 30 लाख रुपए मिलते थे और मॉर्गेज भी किए जाते थे। अब शपथ पत्र दिया जायेगा, अब सभी वर्गों के कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। अब 60 लाख रुपए तक होमलॉन मिल सकता है।

कमांडर को मार गिराने वाली विनीता को 5 लाख रुपए

विनीता उरांव को 5 लाख रुपए का सहायता राशि दी गई और चतुर्थ वर्ग में सरकारी नौकरी भी दिया गया। विनीता ने आत्मरक्षा में नक्सली एरिया कमांडर को मार गिराया था।

ये भी पढ़ें- 3 किलो अफीम के साथ तस्कर जेल में….

राज्य के किसानो को कृषि यंत्र वितरण के अनुदान के लिए 80 करोड़ की राशि की स्वीकृति दी गई है। अब 50 वर्ष के महिलाओं को भी मिलेगा पेंशन। वृद्धा पेंशन की आयु सीमा को 60 वर्ष से घटाकर 50 वर्ष किया गया।

योगेंद्र महतो बने पिछड़ा आयोग का अध्यक्ष 

झारखंड सरकार ने योगेंद्र महतो को अगले तीन वर्ष के लिए पिछड़ा आयोग का अध्यक्ष बनाया है। झारखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित की जाने वाली आगामी संयुक्त सैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2023 हेतु अधिकतम एवं न्यूनतम आयु सीमा की गणना हेतु कट ऑफ सीमा के निर्धारण के लिए।

Advertisement