फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स के लिए भारतीय फुटबॉल टीम का ऐलान, जानिए किन्हें मिली जगह

Desk. 2026 फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स राउंड-2 के लिए 25 सदस्यीय भारतीय फुटबॉल टीम का ऐलान हो गया है। इसमें अनुभवी खिलाड़ी सुनील छेत्री और गुरप्रीत सिंह संधू का चयन किया गया है। वहीं युवा खिलाड़ी जय गुप्ता और इमरान खान को पहली बार भारतीय टीम में जगह दी गयी है। अनवर अली और जैक्शन सिंह की रिकवरी के बाद वापसी हुई है, जबकि अनुभवी डिफेंडर संदेश झिंगन चोट की वजह से टीम में जगह बना पाने में असफल रहे।

ये है 25 सदस्यीय टीम

गोलकीपर-: गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह और विशाल कैथ

डिफेंडर-: आकाश मिश्रा, मेहताब सिंह, राहुल भेके, निखिल पुजारी, सुभाशीष बोस, अनवर अली, अमेय राणावड़े और जय गुप्ता

मिडफील्डर:- अनिरुद्ध थापा, ब्रैंडन फर्नांडिस, लिस्टन कोलाको, महेश सिंह नाओरेम, सहल अब्दुल समद, सुरेश सिंह वांगजम, जेकसन सिंह थौनाओजम, दीपक टांगरी, लालेंगमाविया राल्टे और इमरान खान

फॉरवर्ड:- सुनील छेत्री, लालियानजुआला चांगटे, मनवीर सिंह और विक्रम प्रताप सिंह

फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स

बता दें कि, फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स राउंड-2 के लिए 21 मार्च को भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला सौउदी अरब में होगा। वहीं दोनों के बीच अगला मुकाबला 26 मार्च को गुवाहाटी में खेला जाएगा। इससे पहले भारत, कुवैत से 1-0 से जीत चुका है। वहीं कत्तर से उसे 0-3 से हार का सामना करना पड़ा है।

भारत फिलहाल अपने ग्रुप में प्वाइंट टेबल में तीसरे स्थान पर है। अंक तालिका में शीर्ष दो टीमें राउंड तीन के लिए क्वालीफाई करेंगी। ऐसे में अपने से कमजोर आफगानिस्तान के खिलाफ भारत जीत से कम कुछ भी नहीं चाहेगा।

Saffrn

Trending News

बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पांचवीं बार कैबिनेट की बैठक की। बुधवार को...

तकनीक आधारित जनजातीय विकास विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

पटना : जनजातीय गरिमा उत्सव-2026 के अवसर पर बिहार राज्य अनुसूचित जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान पटना द्वारा 'तकनीक आधारित जनजातीय विकास' विषय पर...

30 जून तक शत-प्रतिशत CMR चावल आपूर्ति सुनिश्चित करने के सख्त...

पटना : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव दीपक आनंद की अध्यक्षता में आज 'रबी विपणन मौसम 2026-27' अंतर्गत मसूर अधिप्राप्ति और 'खरीफ...

पुलिस-अपराधी में मुठभेड़, दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग, कुख्यात प्रिंस के...

समस्तीपुर : बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना...

पूर्वी चंपारण के 3 पंचायतों में लगे ‘सहयोग शिविर’ में ऑनस्पॉट...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के महेसी प्रखंड अंतर्गत हरपुरनाग पंचायत, चकिया प्रखण्ड के चिंतामनपुर पंचायत और पिपराकोठी प्रखंड के वीरपुर छपरा पंचायत में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img