BHOJPUR में जमीनी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मार कर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोजपुर: भोजपुर में जमीनी विवाद में भाई ने ही भाई की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। घटना भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव की है। मामले में लोगों ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

इसी विवाद में बड़े भाई ने लाइसेंसी रायफल से छोटे भाई को गोली मार दी जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक की पहचान गड़हनी थाना क्षेत्र के बड़ौरा निवासी मो लियाकत अली के रूप में की गई। मृतक पथ विभाग में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर झारखंड से रिटायर हुए थे और फ़िलहाल वह पटना के फुलवारीशरीफ में अपना मकान बना कर रह रहे थे। किसी कारणवश वह गांव आये थे जिसके बाद बड़े भाई ने ही लाइसेंसी रायफल से गोली मार कर उनकी हत्या कर दी।

BHOJPUR

घटना की सुचना पर प्रशिक्षु डीएसपी कन्हैया कुमार, चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया वहीं हत्या में प्रयुक्त हथियार भी पुलिस ने जब्त किया है।

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- BEGUSARAI में गिरिराज सिंह ने कहा ‘मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि….’

BHOJPUR BHOJPUR BHOJPUR

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...