PATNA में नकली शराब फैक्ट्री का पुलिस ने किया उद्भेदन

पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की तस्करी और कारोबार फलफूल रहा है। इसके साथ ही अवैध शराब निर्माण भी नहीं थम रहा। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कोशिश में जुटी हुई है। इसी कड़ी में पुलिस ने राजधानी पटना में एक आटा मिल में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मद्य निषेध विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के छपाक वाटर पार्क के पास छापेमारी कर नकली शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया।

हालांकि शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहा। मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि दीदारगंज में एक आटा चक्की में और जेठुली में एक मकान में छापेमारी की गई जहां से बड़े पैमाने पर नकली शराब, शराब बनाने के उपकरण, रैपर बरामद की गई है। शराब तस्कर फरार है, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले में पुलिस ने एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया जिससे पूछताछ जारी है।

पटना से उमेश चौबे की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BJP ने पवन सिंह पर की कार्रवाई, पार्टी से बाहर निकाला

PATNA PATNA

PATNA

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोनहारा घाट...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित श्मशान घाट पर शवदाह की वैकल्पिक व्यवस्था...

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...