Hemant Soren ने चंपई सोरेन का पॉलिटिकल मर्डर किया-हेमंता विश्व सरमा

Ranchi : राजधानी रांची के स्वागत बैक्वेट हॉल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हेमंता विश्व सरमा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद में मुझे और शिवराज सिंह चौहान को यहां का प्रभारी बनाया गया। हम यहां के नेताओ से पूछा कि क्या कुछ गड़बड़ियां हुई है क्या आप लोग ढीला डाला क्यों हैं। आखिर हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के साथ कोई आदिवासी साथ नहीं रहता सिर्फ पिंटू-सिंटू रहता है।

Hemant Soren : सरकार किसी आदिवासी का भला नहीं कर सकती है

जेल से निकलने के बाद बाबूलाल मरांडी और सीपी सिंह का पॉलिटिकल मर्डर नहीं किया, हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने चंपई सोरेन का पॉलिटिकल मर्डर किया। ये किसी आदिवासी का भला नहीं कर सकता है। इन्हे सिर्फ आदिवासी को हटा कर सत्ता चाहिए कुर्सी चाहिए। इस सरकार ने एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया। हेमंता ने कहा मेरे चंपाई सोरेन अच्छा सरकार चला रहे थे।

आगे उन्होंने राज्य सरकार को घुसपैठियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए आदिवासी बेटियों के साथ इलीगल शादी कर रहे हैं। कुछ दिन बाद रांची तक बांग्लादेशी घुसपैठिए आ जायेंगे। अब तो घुसपैठिये रांची तक पहुंच कर हत्या कर रहे हैं। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। कल्पना सोरेन पर हेमंता ने साधा निशाना, कहा कल्पना सोरेन के बारे में कुछ नहीं बोलना चाहते लेकिन, जिस तरह से हेमंत सोरेन को जेल से छुड़ाने के लिए संघर्ष किया लेकिन हेमंत सोरेन (Hemant Soren) कोई आंदोलन कर के जेल नहीं गए थे। भ्रष्टाचार करके जेल गए हैं।

Hemant Soren : राज्य का बालू बाहरी लोगों को दिया जा रहा है

लेकिन आपने पत्नी धर्म का पालन किया किसी की पत्नी होती तो करते लेकिन आपसे हाथ जोड़कर विनती है कि आप हेमंत सोरेन जी से आग्रह करके महिलाओं के साथ हो रहे रेप को लेकर आंदोलन कीजिए। आदिवासी बेटियों की सुरक्षा के लिए आवाज उठाए। झारखंड के लोगों को आज बालू भी नहीं मिल रहा, ये इंडिया गठबंधन के लोग बांग्लादेश और पाकिस्तान का हिसाब जानते हैं जहां 9 से 5 सीट जीतना बड़ा होता है।

ये भी पढ़ें- Breaking : असमाजिक तत्वों ने मंदिर में की तोड़फोड़ और मूर्ति चुरा ले गए और… 

राहुल गांधी के खटाखट वाले बयान पर कसा तंज कहा झारखंड में उनके पार्टी की सरकार है किसी के घर खटाखट पैसे आए क्या, हम तो असम में महीने के 10 तारीख को 40 लाख लोग को चुपचाप भेजते हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड में बीजेपी की सरकार बनेगी, झारखंड में लोकसभा चुनाव में 52 सीट हम पहले ही जीत चुके हैं। हमें नया झारखंड बनाना है।

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...