झारखंड में जीएनएम, एएनएम और बीएससी नर्सिंग के प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

रांची: झारखंड के राज्य नर्सिंग संस्थानों में जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी), एएनएम (असेस्टेंट नर्स मिडवाइफरी) और बीएससी नर्सिंग (बेसिक और पोस्ट बेसिक) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) के अनुसार, अब इच्छुक अभ्यर्थी 14 सितंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले यह अंतिम तिथि 9 सितंबर 2024 थी।

आवेदन में किसी भी प्रकार के सुधार के लिए समय 15 सितंबर 2024 तक रखा गया है। परीक्षा की तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं। जीएनएम और एएनएम के लिए प्रवेश परीक्षा 29 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। इसमें एएनएम की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और जीएनएम की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

वहीं, बीएससी नर्सिंग बेसिक और पोस्ट बेसिक के लिए प्रवेश परीक्षा 28 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। बीएससी नर्सिंग बेसिक की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।

अभ्यर्थियों से आग्रह है कि वे समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और किसी भी संशोधन के लिए दिए गए समय सीमा का ध्यान रखें। इस बार की परीक्षाओं की तैयारी पूरी कर ली गई है और सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं।

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...