Purnea MP लगातार घूम रहे हैं बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में, पीड़ितों से मुलाकात कर…

पूर्णिया: बिहार और नेपाल में लगातार बारिश की वजह से कोसी नदी में भीषण बाढ़ आई हुई है। हालांकि जलस्तर में कमी जरूर हुई है लेकिन लोगों की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई है। बाढ़ की विभीषिका के बीच पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव लगातार बाढ़ पीड़ितों के बीच जा रहे हैं और उनकी हर संभव मदद करने की कोशिश करते हैं। पप्पू यादव ने शनिवार को भी बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का द्वारा किया और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर सूखा राशन सामग्री और रूपये का वितरण किया।

2 13 22Scope News
Purnea MP लगातार घूम रहे हैं बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में, पीड़ितों से मुलाकात कर…

शनिवार को पूर्णिया के सांसद किशनगंज लोकसभा क्षेत्रांतर्गत पूर्णिया जिला के बायसी प्रखंड के माला हरिणतोर पंचायत के माला गांव पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ से हुए नुकसान और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और लोगों से मुलाकात की। सांसद ने लोगों के बीच सूखा राशन और रूपये का भी वितरण किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि यहां बाढ़ से करीब 50 से अधिक घर बर्बाद हो गए और कई परिवार बेघर हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान स्थानीय प्रशासन से जल्दी ही कटाव रोधी कार्य करने का निर्देश दिया और उन्होंने फोन पर चीफ इंजीनियर और एक्जीक्यूटिव इंजीनियर से बात कर जरुरी कदम उठाने का निर्देश दिया। पप्पू यादव ने कहा कि वे आपदा के समय हर पीड़ित के साथ खड़ा हैं और अपनी तरफ से हर संभव मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें-  Tanishq Showroom लूटकांड में आईजी शिवदीप लांडे का बड़ा एक्शन

https://youtube.com/22scope

Purnea MP Purnea MP Purnea MP

Purnea MP Purnea MP

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...