आरा : भोजपुर जिला के सहार के चौड़ी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव में सोन नदी में नहाने के दौरान पांच बच्चे डूब गए, जिसमें दो की डेड बॉडी मिल गई है। वहीं दो का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि एक अब भी लापता है। जहां एक और छठ महापर्व को लेकर सभी जगह पूजा पाठ किया जा रहा है। सभी छठ व्रतियों पूजा अर्चना कर रही हैं। आज सभी छठ व्रती डूबते हुए सूर्य का अर्ध्य देंगी। इसी दरमियान ने गांव के कुछ बच्चे सोन नदी में नहा रहे थे। नहाने के दौरान में गहरे पानी में डूब गए। इसके बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी। फिलहाल दो को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। वहीं दो का शव बरामद किया गया है। एक बच्चे की तलाश के लिए गोताखोर सोन नदी में तलाश कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, अंधारी निवासी बबन सोनी के पुत्र संतोष सोनी के घर छठ पर्व करने के लिए उनके साला इमादपुर निवासी सुरज सोनी और रविंद्र सोनी के परिवार पर्व करने के लिए अंधारी आए थे। वहीं गुरुवार के दिन लगभग 11 बजे संतोष सोनी के 13 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी, 10 वर्षीय तनु कुमारी, नौ वर्षीय छाया कुमारी, इमादपुर निवासी सुरज सोनी के 13 वर्षीय प्रिया कुमारी, नीशी कुमारी और रविंद्र सोनी के 10 वर्षीय पुत्र गोलु कुमार सोन में नहाने गए थे। नहाने के दौरान गोलु कुमार डुबने लगा जहां प्रिया कुमारी बचाने के लिए गई उसके बाद वो भी डुबने लगी। जिसके बाद छाया, तनु और गुड़िया कुमारी ने बचाने के प्रयास किया गया, जहां पांचों बच्चे डूबने लगे। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा गुड़िया, तनु, छाया एवं प्रिया को बाहर निकाला गया जिसमें छाया एवं प्रिया की मौत हो गई।
यह भी देखें :
वहीं गुड़िया एवं तनु को सकुशल बाहर निकाला गया। वहीं गोलु की खोजबीन जारी है। घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर एएसपी केके सिंह, चौरी थानाध्यक्ष विवेक कुमार, अंचलाधिकारी राकेश शर्मा, सहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार, जिला परिषद लक्ष्मण सिंह, मुखिया प्रतिनिधि विजय सिंह, विधायक प्रत्याशी राजेन्द्र पाठक, राजद नेता वकील कुमार और पूर्व मुखिया चमकिला पासवान सहित सैकड़ों ग्रामीण सोन नदी में शव खोजबीन के दौरान उपस्थित थे। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

यह भी पढ़े : छठ घाट पर मासूम की डूबने से मौत, सीढ़ी बनाने के दौरान हुआ हादसा
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट







