जमीन विवाद में जमकर चली गोली, 3 घायल

पूर्णिया : पूर्णिया में जमीन विवाद में जमकर गोलीबारी हुई है जिसमें तीन लोग घायल हैं। जमीन कब्जा को लेकर दो पक्षों में विवाद छिड़ा और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को रुपौली के पीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया। गोली तीनों के पैर में लगी है। घटना टीकापट्टी थाना क्षेत्र की है। घायलों में बिहारीगंज निवासी अरुण मंडल के पुत्र शैलेंद्र कुमार (35 वर्ष) टीकापट्टी थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी पुरुषोत्तम कुमार और सुमित कुमार शामिल है।

घटना के संबंध घायल ने बताया कि टीकापट्टी थाना क्षेत्र में डेढ़ कट्ठा जमीन पैसा देकर खरीदे थे। रविवार को जमीन पर घर बनाने के लिए गए थे। उसी गांव का रहने वाले वेदानंद घर बनाने से मना करने लगे। जब हमलोग बोले जमीन खरीदे हैं घर बनाने दीजिए तो वेदानंद के बेटा आया लगातार गोली चलाने लगे। जिसमे एक गोली मेरे पैर में लगी हैं। स्थानीय के मदद से घायलों को रेफरल अस्पताल रपौली में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां इलाज हैं।

यह भी देखें :

वहीं घटना की सूचना पर धमदाहा एसडीपीओ संदीप गोल्डी सहित टीकापट्टी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को जांच पड़ताल की है। धमदाहा एसडीपीओ ने बताया कि गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की गई है। मामले को लेकर अभी किसी प्रकार का कोई आवेदन नहीं दिया है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लगभग 500 किलो गांजा बरामद

पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोर एवं शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस...

तारिक अनवर का बड़ा हमला, कहा- ‘राम मंदिर किसी की बपौती...

कटिहार : कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने राम मंदिर को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने कहा कि राम...

Giddi Bhurkunda Bridge: पुल बना नहीं, लेकिन श्रेय की लड़ाई तेज!...

Giddi Bhurkunda Bridge: गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल के निर्माण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को बीजेपी की ओर से आयोजित एक प्रेस...