6 Days से लापता किसान का शव सोन नदी से बरामद, परिजनों ने कहा…

भोजपुर: भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र में सोन नदी में डूबे एक किसान का शव छठे दिन बरामद हुआ। शव चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव गांव स्थित सूर्य मंदिर के समीप सोन नदी किनारे से शनिवार की सुबह बरामद किया गया। शव बरामद होने के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक चांदी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी स्व किशन यादव का 40 वर्षीय पुत्र विजेंद्र यादव हैं और वह पेशे से किसान थे।

मृतक के चचेरे भाई सुरेश कुमार ने बताया कि 3 फरवरी की सुबह करीब दस बजे वह घर से निकला था और खनगांव गांव स्थित सोन नदी किनारे नहाने चला गया था। स्नान के दौरान वह डूब गया था। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। शनिवार को परिजन उसके लापता होने की सूचना देने के लिए चांदी थाना जा रहे थे तभी स्थानीय ग्रामीणों ने सूचना दी कि एक आदमी का शव खनगांव गांव स्थित सूर्य मंदिर के समीप सोन नदी किनारे पड़ा है।

सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और शव की पहचान की। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने उसके शव को पानी से बाहर निकाला और मामले की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। मृतक के परिवार में पत्नी निशा देवी, तीन पुत्री राधिका, कृति, सजना व दो पुत्र कार्तिक एवं विशाल हैं। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें-   दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर भाजपा में उत्साह, नेताओं ने कहा…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Days Days Days

Days

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...