Hazaribagh : जेपीएससी अभ्यर्थियों ने मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात कर दे दिया ये अल्टीमेटम…

Hazaribagh : हजारीबाग में जेपीएससी अभ्यर्थियों ने आज झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात की एवं जेपीएससी अध्यक्ष पद जो कि खाली है, उसे लेकर उनसे सवाल किया। हालांकि मंत्री ने यह आश्वासन दिया है कि जल्द ही अध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर दी जाएगी परंतु अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछले 7 महीने से ऐसे ही आश्वासन दिया जा रहा है।

Hazaribagh : अभ्यर्थियों से मिलती मंत्री
Hazaribagh : अभ्यर्थियों से मिलती मंत्री

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : नए कांग्रेस प्रभारी पर घमासान, बीजेपी ने लगाए गंभीर आरोप तो कांग्रेस ने… 

Hazaribagh : 19 फरवरी को अर्धनग्न प्रदर्शन का ऐलान

अभ्यर्थियों का कहना है आश्वासन मिलने के बाद भी अभी तक अध्यक्ष पद पर नियुक्ति नहीं हो रही है जिससे उनका रिजल्ट पेंडिंग पड़ा हुआ है। अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि वह 18 तारीख को होने वाली कैबिनेट मीटिंग का इंतजार कर रहे हैं अगर इस कैबिनेट में भी जेपीएससी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति नहीं होती है तो 19 तारीख को जेपीएससी के पुरुष अभ्यर्थी अर्धनग्न प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढे़ं- Hazaribagh : शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी के परिजनों से सांसद मनीष जायसवाल ने की मुलाकात… 

वही महिला अभ्यर्थी सर मुड़वा कर जेपीएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। अब देखना यह है कि आगे क्या कुछ होता है और कब तक जेपीएससी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हो पाती है। हालांकि मंत्री ने अभ्यर्थियों को जेपीएससी अध्यक्ष जल्द होने का आश्वासन दिया है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...