Giridih : खोरठा गायक पर युवती से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार…

Giridih : गिरिडीह से एक अत्यंत ही शर्मनाक घटना सामने आई है। खोरठा गायक पर नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगा है। पुलिस ने त्वारित कार्रवाई करते हुए सिंगर व डांसर बलराम तुरी उर्फ बलमा बिहारी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : अवैध लॉटरी के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, कर दी ये मांग… 

आरोपी बलमा बिहारी गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह कई वर्षों से गायकी की दुनिया से जुड़ा हुआ है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Love Affair : 6 बच्चों की मां को हुआ भांजे के साथ प्यार, जेवर लेकर दोनो फरार, यहां का है मामला… 

Giridih : आरोपी ने गानों की शुटिंग के लिए अपने पास रखा था

मिली जानकारी के अनुसार बलमा बिहारी अपने गानों की शुटिंग के लिए एक नाबालिग किशोरी को अपने पास रखा था। कुछ समय बाद उस किशोरी ने उसके साथ काम करने से मना कर दिया। जिसके बाद किशोरी की मां ने गिरिडीह  साइबर थाने में आवेदन देकर बलमा बिहारी पर दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो को वायरल करने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : मुझे मत रोको मर जाने दो! तालाब में कूदा युवक, मौके पर पहुंची पुलिस फिर… 

जिसके बाद कांड संख्या 22/25 दर्ज किया गया। तिसरी के पुलिस इंस्पेक्टर पासकल टोप्पो को केस का आइओ बनाया गया। इस्पेक्टर ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोविड मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया है। वहीं गिरफ्तारी के बाद बलमा बिहारी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है, उसका कहना है कि उसे केस में जानबूझकर फंसाया जा रहा है।

सागर गुप्ता की रिपोर्ट–

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...