15 वर्षों से फरार चल महिला नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दर्ज थे कई मामले…

जमुई: बिहार पुलिस की बैक टू बैक कारवाई से बिहार में नक्सलियों की कमर टूटती नजर आ रही है। बिहार के ज्यादातर नक्सली या तो मारे जा चुके है या पुलिस की गिरफ्त में जा चुके है। ऐसे में जमुई पुलिस भी लगातार नक्सलियों की गिरफ्तारी को लेकर ऑपरेशन चला रही है। इसी क्रम में 48 घंटे के भीतर एक बार फिर पंद्रह वर्षों से फरार महिला नक्सली सरिता सोरेन उर्फ सीता सोरेन को झाझा थाना क्षेत्र के कर्मा गांव के पास से गिरफ्तार किया गया है।

जमुई पुलिस एवं एसटीएफ ने कर्मा स्थित महिला नक्सली के मायके की घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। उक्त नक्सली के खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं हत्या के कई मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि इसकी तलाश पुलिस को पिछले कई वर्षों से थी, परंतु पुलिस को चकमा देकर महिला नक्सली हर बार फरार हो जाती थी। लेकिन इस बार मिली गुप्त सूचना के आधार पर जमुई एसपी मदन कुमार आनंद के नेतृत्व में गठित टीम एवं STF के जवानों ने महिला नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

Goal 6 22Scope News

यह भी पढ़ें – मुजफ्फरपुर दुष्कर्म मामले में केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय प्रशासन पर उठाया सवाल, कहा…

इस बाबत जमुई एसपी मदन आनंद ने प्रेस वार्ता कर महिला नक्सली के बारे में बताया कि चकाई में 2010 में हुए दोहरे हत्याकांड में इस महिला नक्सली का हाथ था। साथ ही यह महिला नक्सली मारक दस्ता की अहम सदस्य के रूप में कार्य कर रही थी। इसकी गिरफ्तारी को जमुई पुलिस बड़ी सफलता मानती है। छापेमारी टीम में झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार के अलावा चकाई थाना प्रभारी राकेश कुमार, एसटीफ के सशस्त्र बल सहित टेक्निकल सेल के जवान शामिल थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  …तो बॉर्डर एरिया में हो जायेगा शिक्षकों का ट्रांसफर, ACS ने अधिकारियों को भी चेताया…

जमुई से ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...