भागलपुर के दियारा इलाके में फिर से गूंजी बंदूक, अपराधियों ने…

भागलपुर: भागलपुर के दियारा इलाके में एक बार फिर अपराधियों की बंदूक गरजी है। अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक हाल ही में जेल से निकला था। घटना भागलपुर के नौगछिया पुलिस जिला अंतर्गत बिहपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठदुधालिया पंचायत अंतर्गत के गंगा दियारा इलाके के मिर्जापुर घाट की है। मृतक की पहचान भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र निवासी बेरिया दियारा के श्याम मंडल के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें – गजब हो गया बिहार में, व्यक्ति की मौत से पहले ही हो गया पोस्टमार्टम, पढ़ें पूरी खबर

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात दियारा इलाके में अपराधियों ने एक बार फिर तांडव किया और एक व्यक्ति की कनपटी में गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना किसानों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। मृतक की पहचान उसके हाथ पर बने टैटू से की गई। बताया जा रहा है कि मृतक भी आपराधिक छवि का था और वह कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था। घटना के बाद दियारा इलाके में दहशत का माहौल हो गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  आपराधिक घटनाओं से घिरी बिहार पुलिस इस मामले में देश में नंबर 1, हुई पुरस्कृत

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Bihar Fasal Sahayata Yojana: किसानों के लिए बड़ी खबर! फसल नुकसान...

Bihar Fasal Sahayata Yojana: बिहार के किसानों के लिए राहत की खबर है। सहकारिता विभाग के मंत्री राम कृपाल यादव ने बिहार राज्य फसल सहायता...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में कितने पद खाली?...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में रिक्त पदों के विरुद्ध नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में पहल शुरू की गई है।...

JioFinance New Features: JioFinance का बड़ा अपडेट! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा...

JioFinance New Features: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में अपने डिजिटल वित्तीय प्लेटफॉर्म JioFinance के लिए कई नई सुविधाओं की घोषणा...