प्रेम विवाह करना युवक को पड़ा महंगा, प्रेमिका के भाई ने पिता की कर दी हत्या

मधुबनी : मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र के ब्रहमोतरा गांव में एक लड़की से प्रेम विवाह करना युवक को महंगा पड़ गया। प्रेमिका के भाई ने युवक के पिता की रविवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पंडौल थाना क्षेत्र के ब्रहमोतरा गांव की है। मृतक के पुत्र पंकज कुमार मंडल ने बताया कि वह पड़ोस में ही रहने वाला गौतम ठाकुर की बहन लक्ष्मी से प्रेम करता था और घर से भाग कर मंदिर में शादी कर ली थी।

Goal 6 22Scope News

संतोष मंडल को घर में घुसकर सीने में गोली मार दी, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी

बताया जा रहा है कि उसी रंजिश में गौतम ठाकुर ने बीते रात्रि पंकज मंडल के पिता संतोष मंडल को घर में घुसकर सीने में गोली मार दी। जिसके बाद परिजनों के द्वारा उसे मधुबनी सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे पंडौल थानाध्यक्ष नदीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस हत्याकांड के बाद ब्रहमोतरा गांव में सन्नाटा पसरा है। वहीं पुलिस आरोपी गौतम ठाकुर को पकड़ने के लिए क्षेत्र में छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े : बेखौफ अपराधियों का तांडव, गोली मारकर व्यक्ति को किया घायल…

अमर कुमार की रिपोर्ट

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...