Advertisment

Palamu : कुख्यात गैंगस्टर डब्लू सिंह ने डाला हथियार, तीन दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज…

Palamu : झारखंड के कुख्यात आपराधिक गिरोह का सरगना गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने शनिवार को पलामू पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर लिया। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के सामने आत्मसमर्पण करते हुए डब्लू सिंह ने खुद को कानून के हवाले कर दिया। यह झारखंड में पहली बार है जब किसी आपराधिक गिरोह के सरगना ने स्वेच्छा से हथियार डालते हुए मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया हो।

ये भी पढ़ें- Bokaro : बेरमो में पुलिस की बड़ी रेड: 80 किलो गांजा और अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार… 

Palamu : 2006-07 से अपराध की दुनिया में सक्रिय था

डब्लू सिंह मूल रूप से पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के फुलांग गांव का रहने वाला है और वर्ष 2006-07 से अपराध की दुनिया में सक्रिय था। उसका नेटवर्क केवल पलामू तक सीमित नहीं था, बल्कि गढ़वा, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची और जमशेदपुर जैसे जिलों में भी उसके गिरोह की गतिविधियां फैली हुई थीं।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के पांच बाउंसर गिरफ्तार, माइंस बंद कराने और मारपीट का आरोप 

Palamu : डब्लू सिंह पर कुल 37 आपराधिक मामले दर्ज

पलामू पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, डब्लू सिंह पर कुल 37 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, रंगदारी, अपहरण, और आर्म्स एक्ट जैसी संगीन धाराएं शामिल हैं। सबसे बड़ा आरोप 3 जून 2020 को मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में कुख्यात गैंगस्टर कुणाल सिंह की हत्या का है। इस हत्याकांड के बाद से डब्लू सिंह फरार चल रहा था।

ये भी पढ़ें- Bomb Threat In Delhi : दिल्ली में स्कूल-कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय से फरार डब्लू सिंह पर शिकंजा कसता जा रहा था, जिससे वह लगातार दबाव में था। अंततः उसने आत्मसमर्पण का रास्ता चुना। एसपी रीष्मा रमेशन ने पुष्टि की है कि आत्मसमर्पण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस आत्मसमर्पण को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

बिनोद सिंह की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Surya Hansda Encounter : एनकाउंटर नहीं हत्या! भाजपा ने बनाई 7 सदस्यीय जांच टीम, 17 अगस्त को जाएगी गोड्डा… 

Ranchi Crime : ऑनलाइन मोहब्बत के चक्कर में लुटा दिए 1.45 करोड़, रांची का हुआ कंगाल, मामला दर्ज 

Breaking : मुझे धमकी मिली है 400 जवान घर में घुसे, सूर्या हांसदा का एनकाउंटर नहीं हत्या थी-अंबा प्रसाद ने खोल दी पोल… 

Palamu Double Murder : डबल मर्डर केस से हिला पलामू! सास और दामाद की एक साथ हत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

 Surya Hansda Encounter : एनकाउंटर नहीं मर्डर था! साजिश कर मारा गया सूर्या, मामले की सीबीआई जांच हो-अर्जुन मुंडा… 

 Palamu Murder : शादी के बाद भी प्रेम संबंध, युवक की बेरहमी से हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार… 

Bokaro : नजर हटी और बाइक गायब, 5 शातिर बाइक चोर चढ़े पुलिस के हत्थे… 

कंक्रीट के जंगल में खिलेंगी हरियाली की नई उम्मीदें, पटना को...

पटना : राजधानी पटना के प्राकृतिक सौंदर्य को नई पहचान देने के लिए बुडको ने एक महत्वाकांक्षी मेगा प्लान तैयार किया है। इसके तहत...

Dalan Chalkari Village Development: जयराम महतो पहुंचे दलान चलकरी, राशन वितरण...

Dalan Chalkari Village Development: डुमरी ब्लॉक की छछंदो पंचायत में पारसनाथ की तलहटी में बसे डालन चलकारी गाँव में, बुनियादी सुविधाओं की लंबे समय से...

पलानवा थाना के ड्राइवर राजकुमार शर्मा की संदिग्ध मौत

रक्सौल : मोतिहारी जिले के पलानवा थाना में कार्यरत चालक राजकुमार शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से पुलिस महकमे समेत पूरे इलाके...