Bokaro : जिले के बेरमो थाना क्षेत्र के करगली फिल्टर प्लांट स्थित दामोदर नदी में शुक्रवार शाम को विश्वकर्मा पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बह गए दो युवकों को भंडारीदह स्थित दामोदर नदी से खोज लिया गया है। एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने डूबे दो भाइयों के शव बरामद किया। चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के भंडारीदह के शव डी टाइप क्वार्टर स्थित दामोदर नदी से पहला व दूसरा शव सी टाईप क्वार्टर स्थित नदी में मिला।
ये भी पढे़ं- Ranchi : झारखंड के तीन शहरों को मिलेगी मेट्रो! केन्द्र ने कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान मांगा
Bokaro : मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे थे दोनों भाई
NDRF के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शक्ति कुमार ने बताया कि “टीम ने कई घंटों की मेहनत के बाद शव ढूंढ निकाले। जहां दोनों भाई डूबे थे। दोनों मृतक बिहार के जहानाबाद जिले के निवासी विधु प्रसाद के पुत्र राकेश कुमार (22) और अंकित कुमार (18) के रूप में हुई है।
ये भी पढे़ं- IND VS PAK : पाकिस्तान को फिर धो डाला! भारत ने लगातार 7वें मुकाबले में पाक को बुरी तरह से हराया…
परिवार के अनुसार, दोनों भाई कुछ दिन पहले अपने मामा शिव विनय कुमार के घर करगली नंबर 3, बेरमो आए थे, ताकि वे विश्वकर्मा पूजा में भाग ले सकें। देर शाम को वे मूर्ति विसर्जन के लिए नदी के किनारे गए। अनुष्ठान के दौरान नदी की तेज धारा ने उन्हें बहा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
मनोज कुमार की रिपोर्ट–
ये भी जरुर पढ़ें+++
Dhanbad Breaking : भाई बना खून का प्यासा, धारदार हथियार से भाई पर कर दिया वार…
Lohardaga : जंगली हाथियों का कहर, शौच के लिए गए शख्स को पटक-पटककर मार डाला
Ranchi : तेज डीजे ने ले ली मासूम की जान! गांव में गुस्से का माहौल…
Garhwa : रंका सीएचसी में सहिया प्रोत्साहन राशि घोटाले की जांच, सहिया साथियों पर गंभीर आरोप साबित
Dhanbad Crime : चुटकियों में उड़ाते बाइक और करते माल ढुलाई, 5 आरोपी गिरफ्तार…
Bokaro : संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका…
Dumka Double Murder : दुमका में डबल मर्डर से दहशत, घर में घुसकर दो महिलाओं की बेरहमी से हत्या



















