चिराग की पार्टी के संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट, सांसद की बेटी कोमल का भी नाम

पटना : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीटों पर इस बार (2025) चुनाव लड़ेगी। किस सीट से किस प्रत्याशी को मौका दिया जाएगा उनके नाम सामने आने लगे हैं। एनडीए में सीट शेयरिंग के बाद चिराग को 29 सीटें मिली हैं। आज यानी 13 अक्टूबर को पटना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली थी लेकिन किसी कारण टल गई। इसके पीछे बहुत स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

Goal 7 22Scope News

LJP (R) पार्टी के सीट और संभावित उम्मीदवारों के नाम

1. मढ़ौरा – अयूब खान के बेटे सैफ अली खान

2. ब्रह्मपुर – हुलास पांडेय (सुनील पांडेय के भाई हैं. इनका भतीजा विशाल प्रशांत तरारी से विधायक है)

3. साहेबपुर कमाल – सुरेंद्र विवेक

4. लालगंज – रमा सिंह (या उनकी बेटी श्वेता लड़ सकती हैं)

5. मोरवा – अभय सिंह

6. सिमरी बख्तियारपुर – संजय सिंह

7. राजापाकड़ – मृणाल पासवान के बेटे

8. गायघाट – कोमल (सांसद वीणा देवी की बेटी)

9. फतुहा – रणधीर यादव

10. बखरी – संजय पासवान

11. अरवल – सुनील यादव

12. मखदुमपुर – रानी चौधरी

13. अगिआंव – ज्योति देवी

14. हायाघाट – शाहनवाज अहमद कैफी

15. राजगीर – परशुराम पासवान

16. हिलसा – रंजीत डॉन की पत्नी कुमारी दीपिका

17. एकमा – मुन्ना

18. ओबरा – प्रकाश चंद्र

19. गया – श्याम देव पासवान

20. कदवा – विभूति पासवान

21. बलरामपुर – संगीता कुमारी

22. सोनबरसा – रीना पासवान

23. हिसुआ – धीरेंद्र मुन्ना

24. कसबा – शंकर झा बाबा

25. सुगौली – (नाम तय नहीं)

26. साहेबपुर कमाल – सुरेंद्र विवेक

यह भी देखें :

BJP-JDU बराबर-बराबर पर लड़ रही चुनाव

आपको बता दें कि एनडीए में सीटों का बंटवारा बीते रविवार 12 अक्टूबर को हुआ है। तय हुआ है कि बीजेपी और जदयू 101-101 सीटों पर लड़ेगी। वहीं सहयोगी दल हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को छह-छह सीटें दी गई हैं। चिराग के खाते में 29 सीटें हैं। सीट शेयरिंग का ऐलान हो गया है लेकिन माना जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा छह सीट से नाराज हैं। वे लगातार ट्वीट कर अपनी बात रख चुके हैं। उधर जीतन राम मांझी को भी छह सीटें मिली हैं। हालांकि उन्होंने साफ कहा है कि वे हर हाल में एनडीए के साथ रहेंगे।

यह भी पढ़े : NDA गठबंधन में चिराग को बल्ले-बल्ले, सब चीजों में मारी बाजी

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...