Ranchi: जंगल में मिला दिव्यांग युवक का अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: बेड़ो थाना क्षेत्र में सोमवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घाघरा गांव के चामा खूंटियारी जंगल में 20 वर्षीय दिव्यांग युवक सोमरा कुजुर (पिता – जयु कुजुर) की नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हत्यारों ने शव को पेट्रोल छिड़ककर जला दिया।

Ranchi: युवक का अधजला शव मिला

मंगलवार सुबह बेड़ो पुलिस को सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जंगल से युवक का अधजला शव बरामद किया है। शव की स्थिति बेहद भयावह थी। जानकारी के अनुसार, शव की हालत देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या की गई और बाद में शव को जलाने की कोशिश की गई, ताकि पहचान छुपाई जा सके।

Ranchi: मामले की जांच में जुटी पुलिस

जांच में पता चला कि मृतक शारीरिक रूप से दिव्यांग था और स्थानीय निवासी था। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर बेड़ो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...

Ranchi Crime: पति या बेटे की मौत का डर दिखाकर महिलाओं...

रांची में महिलाओं को पति या बेटे की जान का खतरा बताकर जेवर ठगने वाला गिरोह सक्रिय है। पूजा के नाम पर गहने उतरवाकर...