पटना : बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री व केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी (BJP) बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना पहुंच गए हैं। दोनों नेताओं का पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भव्य स्वागत किया। इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े भी पटना पहुंच गए हैं।
BJP की बैठक के बाद शाम 4 बजे NDA विधायक दल की होगी बैठक
आपको बता दें कि बीजेपी की तरफ से पार्टी नेताओं की बैठक होने वाली है। इसके बाद शाम चार बजे एनडीए विधायक दल की बैठक होगी जिसमें नए सीएम का ऐलान होगा। उसके बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की पद से इस्तीफा देंगे और नए सरकार की गठन को लेकर राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। कल यानी 15 अप्रैल को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह लोकभवन में किया जाएगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कई बड़े नेता की आने की संभावना जतायी जा रही है।


यह भी पढ़े : नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक खत्म, शाम को इस्तीफा देंगे मुख्यमंत्री
Highlights

















