महापर्व छठ के दिन नवादा में बड़ा हादसा, गैस सिलेंडर फटने से 5 घायल

नवादा : महापर्व छठ के दिन नवादा में बड़ा हादसा हुआ है.

यहां गैस सिलेंडर फटने से 5 लोग घायल हो गए. घायल हुए लोगों में कुछ की

हालत गंभीर बतायी जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया है.

मामला हिसुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार की है.

बताया जाता है कि स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया है.

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और

अस्पताल पहुंच कर घायलों और उपस्थित लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली.

गैस सिलेंडर बनाने के दौरान हुआ ब्लास्ट

हिसुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत अंदर बाजार में गैस सिलेंडर फटने से 5 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिसुआ में भर्ती कराया गया जहां चिंताजनक हालत में पावापुरी रेफर कर दिया गया है. बताया जाता है कि गैस सिलेंडर को बनाने के लिए मिस्त्री को बुलाया गया था, मिस्त्री गैस सिलेंडर बना रहा था, इसी दौरान ब्लास्ट हो गया. जिसमें सभी लोग घायल हो गए.

महापर्व छठ: ये लोग हुए घायल

घायलों में आलोक कुमार, पिता नंदलाल, अनुराधा कुमारी पति आलोक कुमार, पिंटू कुमार, लालू कुमार, ब्यूटी कुमारी घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचा और लोगों से जानकारी ली. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

रिपोर्ट: अनिल शर्मा

GODDA: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न

भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन व सुरक्षा संबंधी विषयों पर उच्च स्तरीय समीक्षा...

पटना : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आज भारत-नेपाल सीमा से जुड़े महत्वपूर्ण सुरक्षा, प्रशासनिक और आर्थिक विषयों पर...

मंत्री विजय सिन्हा बोले- अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाने को...

गयाजी : बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह गया जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को गया शहर स्थित सर्किट हाउस पहुंचे।...

28 नहीं, 28.97 वोट! आखिर किस गणित के भरोसे राधाकृष्ण किशोर...

रांची: राज्यसभा चुनाव के नतीजों से पहले झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच, राज्य के वित्त मंत्री और कांग्रेस विधायक...