Commercial Advertisment

नीलम देवी की जीत तय, पटाखों की आवाज से गूंजा अनंत सिंह का आवास

मोकामा में राजद की जीत तय, जीत के जश्न में शामिल हुए कार्तिकेय

पटना : मोकामा से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी की जीत लगभग तय है.

20वें चरण की गिनती समाप्त होने के बाद नीलम देवी 16577 वोटों से आगे चल रही है.

वहीं पटना स्थित अनंत सिंह के आवास पर जीत का जश्न चल रहा है.

कार्यकर्ता पटाखे फोड़ और मिठाई बांट कर खुशियां मना रहे हैं.

kartikey 22Scope News

कार्तिकेय सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना

बिहार के पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह, अनंत सिंह के आवास पहुंचे और कहा कि

जीत पहले से सुनिश्चित थी. राजद प्रत्याशी नीलम देवी के सामने कोई भी टक्कर में नहीं था.

बीजेपी केवल बातें करती है. जीत हमारी पक्की हुई.

पटाखों की आवाज से अनंत सिंह का आवास गूंज उठा. उनके आवास पर जीत की खुशी मनाई जा रही है.

जीत पर बोलीं नीलम देवी- जनता का मिला आशीर्वाद

नीलम देवी ने कहा कि हमारी जीत पहले से ही तय थी. मैंने पहले ही कहा था कि मोकामा में कोई टक्कर ही नहीं है. वोटिंग की एक सिर्फ एक औपचारिकता थी वो पूरी हो गई. नीलम देवी ने कहा कि मोकामा बाबा परशुराम की धरती है. यहां जनता किसी बहकावे में नहीं आएगी. हमारे प्रति अनंत सिंह ने मोकामा की जनता का विकास किया उसका हमको आशीर्वाद मिला है.

6 राज्यों के सात सीटों के आएंगे नतीजे

बता दें कि बिहार के मोकामा और गोपालगंज समेत अन्य राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे. मोकामा विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पटना के मीठापुर स्थित आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी में चल रही है.

अनंत सिंह का गढ़ है मोकामा

बिहार में में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना हो रही है. उपचुनाव वाली इन सीटों में अनंत सिंह का गढ़ मानी जाने वाली मोकामा भी है. अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी (मोकामा सीट) उन दिग्गज उम्मीदवारों में शामिल है जिनकी किस्मत का फैसला होना है. नीलम राष्ट्रीय जनता दल (त्श्रक्) प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं. अनंत सिंह को अयोग्य घोषित किये जाने के बाद बिहार की मोकामा सीट पर उपचुनाव कराना पड़ा. इसके अलावा बिहार की गोपालगंज सीट सीट पर उपचुनाव के नतीजे घोषित होंगे.

Jharkhand SIR 2026: 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की...

झारखंड में SIR प्रक्रिया के तहत 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की बैठक होगी। 1 से 12 नवंबर तक...

November 2026 Festivals Calendar: नवंबर में धनतेरस, दिवाली से छठ और...

नवंबर 2026 में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ महापर्व, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती समेत कई प्रमुख त्योहार मनाये जाएंगे। जानें...

Jharkhand Non Creamy Layer Certificate: पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को बड़ी...

 झारखंड में पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को नॉन क्रीमीलेयर प्रमाण-पत्र पर राहत मिली है। फॉर्म संख्या-15 में स्वघोषणा देने पर पुराना...