पुंदाग में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

RANCHI: रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र में युवती का शव मिलने के कारण

सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगो ने मामले की जानकारी पुलिस को दी

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई,

एफएसएल और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया लेकिन

अबतक मृतिका की पहचान तक नहीं हो पाई.

हालांकि शव को देखकर प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई गई है.

पुंदाग ओपी इलाके स्थित डीएवी आलोक स्कूल के पास एक युवती का शव बरामद किया गया. युवती की निर्मम तरीके से हत्या की गई. वहीं शव की पहचान न हो सके इसे लेकर मृतका के सिर को भी अपराधियों ने पत्थर से कूच दिया. फिलहाल पुलिस युवती के शिनाख्त में जुटी हुई है हालंकि अबतक मृतिका की पहचान नहीं हो पाई है. मृतका की पहचान को लेकर पुलिस ऐसा पास के थानो से भी जानकारी जुटा रही है कि कहीं कोई युवती गायब तो नही, इसे लेकर सभी थानों को भी अलर्ट किया गया है. मौके पर जांच के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया. मामले को लेकर हटिया डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा.

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल की जांच में ये बातें सामने आई है कि हत्या किसी और जगह कर शव को यहां फेंका गया है. पुलिस युवती के साथ दुष्कर्म होने की आशंका भी जता रही है. हालांकि इस बात की स्पष्ट जानकारी पोर्स्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी. इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस के द्वारा स्थानीय लोगो से शव की पहचान नहीं कराई गई.

कोयले के वर्चस्व को लेकर कोयलांचल में फिर खूनी संघर्ष

BJP की उत्पति ही घोटाले से हुई- बिजेन्द्र यादव

Jharia Bad Road Protest: झरिया की जर्जर मुख्य सड़क पर लोगों...

Jharia Bad Road Protest: झरिया शहर की मुख्य सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश अब अनोखे विरोध प्रदर्शन के रूप में...

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बाढ़ के बीच राहत शिविर पहुंचे...

Bihar Flood Relief Samrat Chaudhary: बिहार में मानसूनी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोनहारा घाट...

Konhara Ghat Cremation Arrangement: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए हाजीपुर के कोनहारा घाट स्थित श्मशान घाट पर शवदाह की वैकल्पिक व्यवस्था...