धौनी फिर बने झारखंड के सबसे बड़े करदाता, चुकाए इतने रुपए

महेंद्र सिंह धौनी ने भरा 17 करोड़ का एडवांस टैक्स

रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की आमदनी बढ़ी है.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास के बाद क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी कारोबार की

दुनिया में कामयाबी की नई सीढ़ियां चढ़ रहे हैं. कारोबारी उपक्रमों के विस्तार के साथ ही

उनकी निजी आमदनी में लगातार इजाफा हो रहा है.

प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी व्यक्तिगत रूप से अग्रिम कर भरने में सबसे बड़े टैक्सपेयर बने हैं.

17 करोड़ रुपये का अग्रिम कर भरा

वर्तमान वित्तीय वर्ष में धौनी ने 17 करोड़ रुपये का अग्रिम कर भरा है,

जो गत वित्तीय वर्ष की तुलना में चार करोड़ रुपये ज्यादा है. गत वित्तीय वर्ष में

धौनी ने 13 करोड़ रुपये अग्रिम कर के रूप में भरा था.

सन्यास लेने के बाद भी बढ़ाया अपनी आय

महेंद्र सिंह धौनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी सेक्शन से सन्यास लेने के बावजूद अपने आय को न सिर्फ बरकरार रखा, बल्कि उसे बढ़ाया ही है. उन्हें उनके व्यवसाय, विज्ञापन, क्रिकेट अकादमी, आर्गेनिक खेती, दुग्ध उत्पादन, बेंगलुरु स्थित एमएस धौनी ग्लोबल स्कूल व फिल्म निर्माण आदि से उन्हें अच्छी आय हो रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, महेंद्र सिंह धौनी ने वित्तीय वर्ष 2020-21 से अक्टूबर 2022 तक कुल 85 करोड़ रुपये आयकर के रूप में भुगतान किया है.

आय में तीस फीसदी वृद्धि का अनुमान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की आमदनी बढ़ी है ये इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि धौनी ने चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही यानी अप्रैल से अक्टूबर 2022 तक के लिए आयकर विभाग में बतौर अग्रिम कर 17 करोड़ रुपए जमा किए हैं, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में इस अवधि के लिए उन्होंने 13 करोड़ रुपए बतौर अग्रिम टैक्स चुकाए थे. अनुमान यह लगाया जा रहा है कि इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक उनकी आय में लगभग तीस फीसदी की वृद्धि दर्ज होगी.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img