पटना : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तरफ से दो नवंबर को पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया है। इस पर बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि यह मामला सब जुडिशल है और यह जांच का विषय है। इस पर कुछ नहीं कह सकते हैं। लेकिन जिस तरीके से राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के घर पर छापेमारी हुई है। इससे पता चलता है कि विपक्ष के लोगों को परेशान किया जा रहा है।
ईडी और सीबीआई को इस मैटर को पब्लिक डोमेन में क्लियर करना चाहिए। न्यायालय इस मामले को देख रहा है। वहीं फिलिस्तीन के मामले को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत सरकार के स्टैंड को गलत ठहराया है। इस पर अशोक चौधरी ने कहा कि हम भारत सरकार के फॉरेन पॉलिसी के साथ हैं। इस पर हमारी पार्टी का सरकार के साथ है। सोनिया गांधी के फिलिस्तीन के समर्थन पर कहा कि यह एक स्टैंड हो सकता है। लेकिन इजराइल के द्वारा सिविलियन पर अटैक किया जा रहा है। हमास में एक आतंकवादी संगठन के चलते सिविलियन पर हमला करना उचित नहीं है। कुछ दुष्ट लोगों के चलते बच्चे और औरतों को मारना सही नहीं है।
वहीं केंद्रीय गृह अमित शाह के दौरे पर अशोक चौधरी ने कहा की बीजेपी की स्थिति अब बहुत कमजोर हो गई है। इसलिए इन लोगों को ज्यादा तैयारी करना पड़ रहा है। हमलोग जैसे पढ़ाई करते थे ग्रेजुएशन में और विषय कमजोर होता था उसे विषय में ज्यादा पढ़ाई करनी पड़ती थी। वैसे ही हालत बीजेपी की है। बीजेपी के नेता बिहार में दौरा कर रहे हैं। सभी अपनी-अपनी पार्टियों के प्रचार प्रसार करते हैं। इसमें कोई परेशानी की बात नहीं है। वह अपनी चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। हम अपनी चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट