Commercial Advertisment

भारत को हराकर बांग्लादेश ने लगातार दूसरी बार जीता U19 एशिया कप

डिजिटल डेस्क : भारत को हराकर बांग्लादेश ने लगातार दूसरी बार जीता U19 एशिया कप। अंडर-19 एशिया कप 2024 के फाइनल मैच में बांग्लादेश की टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए भारतीय टीम को हराया और लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही, जिसके चलते उन्हें पहली बार फाइनल में हार मिली।

काफी लो स्कोरिंग रहा अंडर-19 एशिया कप 2024 फाइनल

अंडर-19 एशिया कप 2024 का फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश की टीमों के बीखेला गया।दोनों टीमों के बीच ये मैच काफी लो स्कोरिंग रहा और बांग्लादेश की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की। यानी बांग्लादेश की टीम अपना टाइटल डिफेंड करने में कामयाब रही।
बांग्लादेश की टीम ने लगातार दूसरी बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा
बांग्लादेश की टीम ने लगातार दूसरी बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा

लगातार दूसरी बार अंडर-19 एशिया कप जीतकर बांग्लादेश ने रचा इतिहास…

बांग्लादेश की टीम ने लगातार दूसरी बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। ये टूर्नामेंट 1989 से खेला जा रहा है लेकिन बांग्लादेश की टीम अंडर-19 एशिया कप के इतिहास की सिर्फ दूसरी ही टीम बनी है, जिसने दूसरी बार खिताब जीता है।

दूसरी ओर, टीम इंडिया ने 8 बार इस खिताब ट्रॉफी पर कब्जा किया है। अलावा पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने 1-1 बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया है।

बांग्लादेश की टीम ने लगातार दूसरी बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा
बांग्लादेश की टीम ने लगातार दूसरी बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा

पहली बार अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में हारी टीम इंडिया…

ये पहला ही मौका है जब टीम इंडिया को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले जब-जब भारतीय टीम ने अंडर-19 एशिया कप का फाइनल खेला था, तब-तब उनसे खिताब भी अपने नाम किया था। भारतीय टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। गेंदबाजों की ओर से अच्छा प्रदर्शन भी देखने को मिला।

भारतीय टीम बांग्लादेश की पारी को 198 रनों पर रोकने में कामयाब रही। इस दौरान युधाजित गुहा, चेतन शर्मा और हार्दिक राज ने 2-2 विकेट हासिल किए।  कुल 199 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही। आयुष म्हात्रे के रूप में टीम इंडिया को 4 रन पर पहला झटका लगा। उसके बाद लगातार विकेट गिरते चले गए।

उसके चलते भारतीय टीम मुकाबले में वापसी नहीं कर सकी। वैभव सूर्यवंशी भी इस मैच में 9 रन ही बना सके।  उनके अलावा, केपी कार्तिकेय 21 रन और सी आंद्रे सिद्धार्थ भी 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

निखिल कुमार तो खाता भी नहीं खोल सके। कप्तान मोहम्मद अमान ने जरूर जुझारू पारी खेली, लेकिन वो भी टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके और भारतीय टीम 44.5 ओवर में ही 249 रनों पर ढेर हो गई।

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...

Jharkhand SIR 2026: 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की...

झारखंड में SIR प्रक्रिया के तहत 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की बैठक होगी। 1 से 12 नवंबर तक...

November 2026 Festivals Calendar: नवंबर में धनतेरस, दिवाली से छठ और...

नवंबर 2026 में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ महापर्व, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती समेत कई प्रमुख त्योहार मनाये जाएंगे। जानें...