नहाय खाए के साथ हुई छठ की शुरुआत, कई छठव्रती पहुंची घाट

नालंदा : नहाय खाए के साथ शुक्रवार को पूरे नालंदा जिले में लोक आस्था का महान पर्व छठ की शुरुआत हो गई है। अहले सुबह मोरा तालाब बिहारशरीफ मुख्यालय के सोहसराय के घाटों पर छठ वार्तियों की भीड़ देखी गई। छठवर्तियों ने भगवान भास्कर को जल अर्पित कर नहाए खाए के साथ चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत की। छठ वर्तियों की सहूलियत को देखते हुए लगातार छठ घाटों की भी साफ-सफाई की जा रही है। किसी प्रकार की अनहोनी ना हो इसको लेकर छठ घाटों में बास से बैरिकेडिंग भी किया जा रहा है। गंदगी को देखते हुए ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव किया जा रहा है।

विरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

 

Share with family and friends: