पटना : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां चुनावी मोड में उतर चुकी है। पहले चरण का नामांकन खत्म हो गया है और दूसरे चरण का नामांकन शुरू हो गया है। महागठबंधन ने सीट शेयरिंग का घोषणा किया और कांग्रेस पार्टी को केवल नौ सीट मिला है। कांग्रेस पार्टी को अपने मन की सीट नहीं मिलने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी तो पहले से ही पिछलग्गू पार्टी थी लेकिन अब यह भी स्पष्ट हो गया कि वह दया के पात्र हैं।
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि राजद ने जो सीट दिया और जो चाहा वह किया। कांग्रेस बेबसी में उन सीटों को स्वीकार किया। ऐसे बेबसी वाले लोग जो अपने स्वाभिमान और मान का ख्याल नहीं रखा वह देश और राष्ट्र और बिहार की सम्मान और मान कैसे बचा पाएगा। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार के अंदर एकतरफा माहौल है। अपराध और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहिए।
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि ऐसे भ्रष्टाचारी और परिवारवादी लोग से पूरे बिहार और देश के लोग नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार को बदलने के लिए और नए बिहार और देश को बनाने के लिए संकल्पित है। वहीं उत्तर प्रदेश के डॉन मुख्तार अंसारी के मौत पर विपक्ष के द्वारा सवाल खड़े किए जाने पर विजय सिन्हा ने कहा कि जो लोग सवाल खड़े कर रहे हैं वहीं प्रमाण प्रस्तुत करेंगे।
यह भी पढ़े : दिल्ली से पटना लौटे विजय कुमार सिन्हा, तेजस्वी पर किया हमला
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अविनाश सिंह की रिपोर्ट