डीजीपी अजय कुमार का तबादला, अनुराग गुप्ता को डीजीपी का प्रभार, कई अधिकारियों के तबादले

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड सरकार ने गुरुवार देर शाम उच्चस्तरीय प्रशासनिक फेरबदल किया। वर्तमान डीजीपी अजय कुमार सिंह को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बनाया गया है। उनकी जगह सीआईडी के डीजी अनुराग गुप्ता को अतिरिक्त कार्यभार के तहत डीजीपी का प्रभार सौंपा गया है।

इसके अलावा, मंजूनाथ भजंत्री की रांची डीसी के रूप में वापसी हुई है। उन्हें रांची के बंदोबस्त पदाधिकारी का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, रांची डीसी रहे वरुण रंजन को झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम के निदेशक और खान आयुक्त के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

देवघर में भी बड़ा बदलाव हुआ है। अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर के एसपी के पद पर पुनः नियुक्त किया गया है। उन्हें जैप-5 देवघर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं, देवघर के वर्तमान एसपी अंबर लकड़ा को जैप-3 गोविंदपुर का कमांडेंट और पुलिस अधीक्षक रेल धनबाद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

यह फेरबदल चुनाव आयोग के निर्देश के बाद हटाए गए अधिकारियों की वापसी और नई प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

Related Articles

Video thumbnail
अक्षय तृतीया पर खरीदना चाहते हैं सोना तो देर मत कीजिये, आइए हथुआ मार्केट के रत्नालय ज्वेलर्स
11:48
Video thumbnail
पाकिस्तान पर भारत का बड़ा प्रहार, 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल बैन ! | National News
03:01
Video thumbnail
चोरों का शातिर दिमाग देख रह जाएंगे दंग, जामताड़ा में कार, बाईक नहीं.. गाय उठा ले गए चोर | Jamtara
01:51
Video thumbnail
रांची के अशोक नगर के पास सड़क हादसा, नशे में धुत्त युवकों ने खड़ी कार में मारी टक्कर | Ranchi News
01:31
Video thumbnail
NIA की बड़ी कार्रवाई, 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की कोर्ट में पेशी | National News
03:28
Video thumbnail
सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा खुलासा, "भारत में पाकिस्तानी लड़कियों की सच्चाई!" | National News
03:50
Video thumbnail
पाकिस्तानियों का वीजा सीमा खत्म, भारत छोड़ो या जेल का सामना करो! | National News
04:16
Video thumbnail
Ranchi LIVE : सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विरोध प्रदर्शन ,CM सोरेन का जलाया पुतला | Jharkhand | SiramToli
02:39:51
Video thumbnail
नेता प्रतिपक्ष का मंत्री हफीजुल हसन पर बड़ा हमला, बाबूलाल मरांडी ने लगाया बड़ा आरोप | Jharkhand News
01:43
Video thumbnail
रात 10 बजे की बड़ी ख़बरें | Jharkhand News | Today News | News@22SCOPE Big News | (27-04-2025)
06:26
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
460,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -