फुलवरिया स्थित आरा मिल पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, किया गया सील

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव स्थित धनधन प्लाईवुड एंटरप्राइजेज आरा मिल में वन विभाग की टीम ने डीएसपी ऋषभ कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान लकड़ी की खरीद-बिक्री से संबंधित आवश्यक कागजात नहीं मिलने पर अधिकारियों ने आरा मिल को तत्काल सील कर दिया।

मिल संचालक से लकड़ी के भंडारण एवं खरीद-बिक्री से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है – वन विभाग के अधिकारी

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मिल संचालक से लकड़ी के भंडारण एवं खरीद-बिक्री से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय में आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी की कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Forest Department DSP Rishabh Kumar 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : शराब माफियाओं को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, 2 पुलिसकर्मी व ड्राइवर घायल

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...