Hazaribagh : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अंबा प्रसाद ने किया वृक्षारोपण

Hazaribagh

Hazaribagh : बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के गरीकला में वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान में विकास के नाम पर लगातार वृक्ष की अंधानुध कटाई और बढ़ते प्रदूषण के कारण हमारे पर्यावरण पर इसका बहुत ही नकारत्मक असर हो रहा है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर वृक्ष की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण पर नकारत्मक असर पड़ रहा है। इसी नुकसान को रोकने के लिए प्रत्येक वर्ष 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

यह दिन 143 से अधिक देशों को एक मंच पर लाकर समुद्री प्रदूषण, जनसंख्या वृद्धि, ग्लोबल वार्मिंग जैसे कई पर्यावरणीय मुद्दो पर जागरुकता फैलाता है। विधायक ने इस अवसर पर लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु अपील किया।

Share with family and friends: