Jharkhand Weather Alert: झारखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। राज्य में मौसम का मिजाज बदल चुका है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 16 जून तक झारखंड के विभिन्न जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।
Highlights
पिछले कुछ सप्ताहों से झारखंड के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका था, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां पहले ही घोषित की जा चुकी हैं और अस्पतालों में लू के शिकार मरीजों की संख्या बढ़ी थी।
Jharkhand Weather Alert :
भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि राज्य में सक्रिय प्री-मानसून गतिविधियों के कारण यह परिवर्तन देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भरी हवाओं के कारण प्रदेश में बादल छाने लगे हैं और वातावरण में बदलाव महसूस किया जा रहा है।
इन जिलों में ज्यादा प्रभाव:
पूर्वानुमान के मुताबिक रांची, बोकारो, जमशेदपुर, धनबाद, गिरिडीह, गढ़वा, चतरा, पलामू, साहिबगंज और दुमका समेत कई जिलों में गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है।