शादी के 3 महीने बाद पत्नी को छोड़कर युवक प्रेमिका के साथ हुआ फरार

शेखपुरा : प्यार के चक्कर में युवक अपनी पत्नी को छोड़कर प्रेमिका संग फरार हो गया।शादी के महज तीन माह बाद से ही पति ने तीन महीने एक प्रेमिका के चक्कर में नवविवाहिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। साथ ही पत्नी के साथ रहने से इंकार कर दिया। हालांकि पति की बेरुखी के बावजूद भी पत्नी करीब साल भर अपने ससुराल में रही, लेकिन ज़ब पति घर छोड़कर चला गया तो विवाहिता वापस अपने मायके आ गयी और शेखपुरा स्थित महिला हेल्पलाइन पहुंचकर मदद की गुहार लगायी।

मामला जिले के बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के कोयरी बीघा मुंहल्ला निवासी 24 वर्षीय पूनम कुमारी की है, जिसकी शादी वर्ष 2021 में यूपी के लखनऊ नगर के रानीसराय में रहने वाले इंदर प्रसाद के पुत्र आशीष रजक के साथ हुई थी। शादी के बाद तीन महीने तक सबकुछ ठीक ठाक रहा। किन्तु होली बीतने के बाद दोनों के संबंधों में खटास आ गयी। मौक़े पर मौजूद विवाहिता ने बताया कि उसके पति का एक अन्य लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। फिर भी मैं ससुराल में पति और ससुराल परिवार के साथ रहना चाहती हूं।

इस बाबत महिला हेल्प लाइन की प्रभारी अमृता दयाल ने कहा कि पति और पत्नी को मिलाने के प्रयास में मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त को रखी गई है। यदि पति अपनी पत्नी को रखने से इंकार कर दिया तो उसके विरुद्ध स्थानीय महिला थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

https://22scope.com/the-tractor-driver-was-beaten-to-death-by-bullies-the-relatives-blocked-the-road-for-hours/

अरविन्द कुमार की रिपोर्ट

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...

PMCH Tower 3 Inauguration: पटना मेडिकल कॉलेज में 536 बेड का...

PMCH Tower 3 Inauguration: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के नवनिर्मित टावर-3 का लोकार्पण किया।...