मंत्री अशोक चौधरी पहुंचे शेखपुरा, महिलाओं ने किया भव्य स्वागत

शेखपुरा : शेखपुरा जिले के बरबीघा में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास करने बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी पहुंचे। शेखपुरा शहर के गिरिहिंडा पहाड़ पर अवस्थित एतिहासिक बाबा कामेश्वर नाथ शिव मंदिर के पूजा अर्चना की। इस दौरान पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवाल पर मंत्री अशोक चौधरी के कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ़ ललन सिंह से उनका कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा की वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बड़े भाई है।

उन्होंने कहा की विवाद की बात को मीडिया के द्वारा बेवजह तूल दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी की जा रही है। इस मौके पर शंभू यादव, लट्टू यादव, संजय यादव और नगर परिषद शेखपुरा के कार्यपालक अधिकारी विनय कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजद थे। मालूम हो की जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बात विवाद की बात काफी चर्चा में थी। जिस पर अशोक चौधरी ने विराम लगा दिया है।

अरविन्द कुमार की रिपोर्ट

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...