पटना : बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि बिहार ने उद्योग के क्षेत्र में बहुत बड़ा कदम बढ़ाया है। 19 और 20 को उद्योग क्षेत्र में बिहार बिजनेस समिट करके निवेश के प्रति जो संभावना थी, निवेशकों के सामने प्रस्तुत किया गया। एक लाख 80 हजार करोड़ रुपए का एमओयू साइन किया गया। देश के विभिन्न देशों के लोग बिहार बिजनेस कनेक्ट 24 में शामिल हुए। हमारी जो इंडस्ट्रियल पॉलिसी और हमारी औद्योगिक नीतियां है उससे लोग प्रभावित हुए हैं।
मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि 2016 की इंडस्ट्रियल पॉलिसी हो या सेंट्रल पॉलिसी हो बहुत आकर्षक है। उसको हमलोगों ने निवेशकों के सामने प्रस्तुत किया गया। कई देश ओर राज्य के अलग-अलग क्षेत्र में हमलोग इन्वेस्टर से मिले। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के साथ कार्यक्रम बनाकर इन्वेस्टर से मिलकर हम लोग ने आमंत्रण दिया। बिहार में डबल इंजन की सरकार ने काम किया हुआ है। बिहार और राज्य के बराबरी करने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि 2047 में सपना है उसकी तुलना में बिहार जैसे राज्य को आगे बढ़ाना आवश्यक है। देश के लिए विकसित राज्य बन सकते हैं, वह संभावना बिहार में है। सभी निर्देशकों को धन्यवाद देते हैं कि जिन्होंने बिहार में निवेश करने में अपना रुचि दिखाई। सभी निर्देशकों को अस्वस्थ किया गया है कि बिहार सरकार उनके साथ खड़ी रहेगी, सारी आवश्यकताओं को पूरा करेगी। 423 एमओयू साइन हुई है। सभी विभागों से संबंधित कार्य करने में आज से हमलोग उसके लिए लग हुए हैं। निवेशकों को बिना सचिवालय आए हमलोग राशि और ऑनलाइन प्रक्रिया की सुकृति देते हैं और राशि उनके खाते में जाती है। उद्यमी के लिए अपने यूनिट को एस्टेब्लिश करने के लिए जमीन की आवश्यकता है।
यह भी देखें :
मंत्री नीतीश ने कहा कि बिहार के सभी जिलों से नौ एकड़ से भी अधिक जमीन के डिटेल्स हमें प्राप्त हुए हैं। जिनके हम लोग वेरिफिकेशन कर रहे हैं और उनकी उपयोगिता उनकी क्वालिटी को हमलोग चेक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनएच की कनेक्टिविटी कैसी है या नजदीक स्टेशन कैसा है। लैंड बैंक समाप्त हो रहा है उसको विस्तार करना आवश्यक है। भारत सरकार ने दो इकोनॉमिक्स जॉन बिहार को दिया। इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के तौर पर प्रमुखता से स्थापित हो रहा है। बिहार की चर्चा भी निवेश के संदर्भ में पूरे देश में है। बिहार में बड़े निवेश आ सकते हैं। एक लाख 81 हजार करोड़ रुपए का जो एमओयू हुआ है।बिहार के लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा।
यह भी पढ़े : रोजगार मेला : PM मोदी ने 71 हजार रंगरूटों को बांटा नियुक्ति पत्र
विवेक रंजन की रिपोर्ट