Phase-4 : 5 लोकसभा क्षेत्र में सुबह 3 बजे तक 45.23 फीसदी वोटिंग

पटना : चौथे चरण में बिहार सहित देश के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों के लिए आज यानी 13 मई को वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो गई है। बिहार में पांच सीटों के लिए लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। जिसमें दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर है। इन सभी जगहों पर मतदाता सुबह से ही लाइन में खड़े होकर मतदान कर रहे हैं। सुबह होने की वजह से करीब सभी मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ लगी हुई है।

बता दें कि सुबह नौ बजे तक इन पांच जगहों पर 10.18 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है। वहीं सुबह 11 बजे तक सभी सीटों पर 22.54 फीसदी वोट दर्ज किया गया। दोपहर एक बजे तक 33.44 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं दोपहर तीन बजे तक 45.23 फीसदी वोट पड़े हैं। दरअसल, चौथे चरण में कुल 55 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 51 पुरुष और चार महिला उम्मीदवार हैं। कुल 95 लाख 83 हजार 662 मतदाता वोट डाले जा रहे हैं। कुल 9447 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 4810 मतदान केंद्रों से लाइव वेबकास्टिंग हो रही है।

EC of India 22Scope News

सुबह 9 बजे तक 10.18 फीसदी मतदान

1. दरभंगा : 11.61 फीसदी
2. बेगूसराय : 08.85 फीसदी
3. मुंगेर : 10.26 फीसदी
4. उजियारपुर : 9.31 फीसदी
5. समस्तीपुर : 11.11 फीसदी

सुबह 11 बजे तक 22.54 फीसदी मतदान

1. दरभंगा : 22.73 फीसदी
2. बेगूसराय : 20.93 फीसदी
3. मुंगेर : 22.85 फीसदी
4. उजियारपुर : 22.79 फीसदी
5. समस्तीपुर : 23.69 फीसदी

सुबह 1 बजे तक 34.44 फीसदी मतदान

1. दरभंगा : 33.13 फीसदी
2. बेगूसराय : 33.02 फीसदी
3. मुंगेर : 35..09 फीसदी
4. उजियारपुर : 34.90 फीसदी
5. समस्तीपुर : 36.28 फीसदी

सुबह 3 बजे तक 34.44 फीसदी मतदान

1. दरभंगा : 47.61 फीसदी
2. बेगूसराय : 42.57 फीसदी
3. मुंगेर : 43.55 फीसदी
4. उजियारपुर : 46.00 फीसदी
5. समस्तीपुर : 47.24 फीसदी

यह भी पढ़े : Phase-4 : बिहार में 5 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग शुरू

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अलका सिंह और अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img