रिलायंस रिटेल ने ‘मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया’ का किया अधिग्रहण

नई दिल्ली : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (‘आरआरवीएल’) ने मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (‘मेट्रो इंडिया’) में 100% इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए. 2,850 करोड़ रुपये मूल्य का यह सौदा समापन समायोजन के अधीन है.

मेट्रो इंडिया ने की 7700 करोड़ रुपये की बिक्री

देश में कैश-एंड-कैरी बिजनेस फॉर्मेट पेश करने वाली मेट्रो-इंडिया पहली कंपनी थी. कंपनी भारत में 2003 से काम कर रही है. लगभग 3,500 कर्मचारियों वाली यह कंपनी 21 शहरों में 31 बड़े प्रारूप वाले स्टोर चलाती है. भारत में मल्टी-चैनल B2B कैश एंड कैरी होलसेलर बिजनेस की पहुंच करीब 30 लाख ग्राहकों तक है, जिनमें से 10 लाख ग्राहक अपने स्टोर नेटवर्क और eB2B ऐप के माध्यम से सक्रिय तौर पर खरीदारी करते हैं. वित्तीय वर्ष 2021-22 (सितंबर 2022 को समाप्त वित्तीय वर्ष) में, मेट्रो इंडिया ने 7700 करोड़ रुपये (€ 926 मिलियन) की बिक्री की, जो भारत में उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

रिलायंस रिटेल की बाजार में उपस्थिति होगी मजबूत

इस अधिग्रहण के माध्यम से, रिलायंस रिटेल को बड़े शहरों में प्रमुख स्थानों पर स्थित मेट्रो इंडिया स्टोर्स का एक विस्तृत नेटवर्क मिलेगा. जिससे रिलायंस रिटेल की बाजार में उपस्थिति मजबूत होगी. साथ ही पंजीकृत किराना और अन्य संस्थागत ग्राहकों का एक बड़ा आधार और एक बेहद मजबूत सप्लायर नेटवर्क भी मिलेगा.

metro1 22Scope News

छोटे व्यवसायों के लिए वरदान साबित होगा अधिग्रहण- ईशा अंबानी

इस निवेश के बारे में बात करते हुए रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, “मेट्रो इंडिया का अधिग्रहण छोटे व्यापारियों और उद्यमों के साथ सक्रिय सहयोग के माध्यम से साझा समृद्धि का एक अनूठा मॉडल बनाने की हमारी नई वाणिज्य रणनीति के अनुरूप है. मेट्रो इंडिया भारतीय बी2बी बाजार में अग्रणी और प्रमुख खिलाड़ी है और इसने एक ठोस मल्टी-चैनल प्लेटफॉर्म बनाया है. हमारा मानना है कि भारतीय व्यापारी और किराना ईको सिस्टम की हमारी समझ और मेट्रो इंडिया की नए स्टोर्स मिलकर छोटे व्यवसायों के लिए वरदान साबित होंगे.”

रिलायंस रिटेल: मेट्रो इंडिया का नेतृत्व करने में रिलायंस सक्षम- मेट्रो एजी के सीईओ

मेट्रो एजी के सीईओ डॉ. स्टीफेन ग्रेबेल ने कहा, “हमें विश्वास है कि रिलायंस के रुप में हमें एक उपयुक्त भागीदार मिला है. भविष्य में मेट्रो इंडिया का सफलतापूर्वक नेतृत्व करने के लिए रिलायंस सक्षम है. इससे हमारे ग्राहकों और हमारे कर्मचारियों दोनों को फायदा होगा.” लेन-देन कुछ विनियामक और अन्य प्रथागत समापन शर्तों के अधीन है और मार्च 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है.

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img